फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   petition. demanding. calculation. pension. salary. Principal

Nainital News: प्रधानाचार्य के वेतन पर ही पेंशन की गणना की मांग वाली याचिका निस्तारित

Sat, 10 May 2025 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 May 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
petition. demanding. calculation. pension. salary. Principal
प्रतीकात्मक
नैनीताल। हाईकोर्ट ने जनता इंटरमीडिएट कॉलेज डांगीधार पौड़ी गढ़वाल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में किए गए कार्य पर उन्हें प्रधानाचार्य का वेतनमान दिए जाने व प्रधानाचार्य के वेतन पर ही पेंशन की गणना किए जाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। खंडपीठ ने याचिका को निस्तारित करते हुए शिक्षा विभाग को आदेश दिया है कि वह पांच माह के भीतर याचिकाकर्ता के प्रकरण को विधिनुसार निस्तारण करे। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज तिवारी एवं न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग निवासी राजेन्द्र सिंह नेगी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह जनता इंटरमीडिएट कॉलेज डांगीधार पौड़ी गढ़वाल में कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में एक अप्रैल 2012 से 30 सितंबर 2018 तक कार्यरत रहे। कहा गया कि वह 30 सितंबर 2018 को सेवानिवृत्त हुए। लेकिन उसे कोई भी भुगतान नहीं किया गया। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि उन्हें प्रधानाचार्य का वेतनमान दिया जाए और प्रधानाचार्य के वेतन पर ही पेंशन की गणना की जाए। उन्हें समस्त बकाए का भुगतान किया जाए। याचिकाकर्ता की ओर से वीर सिंह चौहान के वाद का हवाला देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी प्रकार का आदेश दिया किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed