फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   person who stole doctors belongings from Sushila Tiwari Hospital haldwani arrested

Haldwani: सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का सामान चुराने वाला करोड़पति गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा; जेल भेजा

Thu, 25 Apr 2024 08:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 25 Apr 2024 08:59 AM IST
सार

सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का लैपटॉप और अन्य सामान करोड़पति व्यक्ति ने चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया। 
 

विज्ञापन
person who stole doctors belongings from Sushila Tiwari Hospital haldwani arrested
चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल से डॉक्टरों का लैपटॉप और अन्य सामान करोड़पति व्यक्ति ने चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया। साथ ही चोरी किया गया सामान भी उसके घर से बरामद हो गया है।

मेडिसिन विभाग के डॉक्टर राहुल सिंह ने 22 अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि किसी ने इमरजेंसी और मेडिसिन विभाग के डॉक्टर रूम से लैपटॉप, मोबाइल सहित कई सामान चोरी कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी की फुटेज भी उपलब्ध कराई थी।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच मेडिकल चौकी के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार को सौंपी। पुलिस के सीसीटीवी एक्सपर्ट हेड कांस्टेबल इसरार अहमद ने 30 सीसीटीवी की फुटेज की जांच की। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बुधवार को बहुउद्देशीय भवन में चोरी का खुलासा किया। बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद मानपुर पश्चिम देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी अरुण पाठक (34) पुत्र गोप पाठक को पकड़ा। आरोपी और उसके भाई के पास करोड़ों की संपत्ति है। साथ ही परचून की दुकान और जिम भी है। अरुण पाठक नशे का आदी है। नशे की लत पूरा करने के लिए उसने चोरी की। उसके घर से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: दुष्कर्म पीड़िता को फोन पर धमका रहा था आरोपी...युवती ने कोर्ट में सुनाई रिकॉर्डिंग, जानें पूरा मामला

बाइक से पहुंचा, पहले की रेकी, दोबारा आकर की चोरी
कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि चोरी का आरोपी अरुण पाठक शाम 7:20 बजे बाइक से सुशीला तिवारी पहुंचा। उसने स्टाफ पार्किंग में बाइक खड़ी की। इसके बाद एक घंटा अस्पताल में रैकी की। फिर बाइक को एचएन इंटर कॉलेज के पास खड़ी कर दी। शाम आठ बजे वह वहां से पैदल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा। इसके बाद डॉक्टरों का सामान चोरी कर बाइक से घर चला गया।

डॉक्टर का एप्रेन पहनकर की चोरी
चोरी का किसी को शक न हो इसलिए अरुण पाठक ने पहले डॉक्टर रूम से एप्रेन चोरी किया। उसे पहना और डॉक्टर के रूम में घुसा। वहां से चोरी की और चोरी का समान लेकर एचएन इंटर कॉलेज के पास पहुंचा। यहां उसने अपना एप्रेन उतारकर फेंक दिया।

ये सामान किया चोरी 
टेबलेट, दो मोबाइल फोन, दो पावर बैंक, पांच चार्जर अलग-अलग कंपनियों के, स्मार्ट वॉच, दो पल्स ऑक्सीमीटर, एयर बर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed