फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Case filed against the accused under various sections on the orders of the District Judge

Nainital: दुष्कर्म पीड़िता को फोन पर धमका रहा था आरोपी...युवती ने कोर्ट में सुनाई रिकॉर्डिंग, जानें पूरा मामला

Thu, 25 Apr 2024 08:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Thu, 25 Apr 2024 08:21 AM IST
सार

नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबीर कुमार की न्यायालय ने दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत का संज्ञान लेकर पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Nainital News: Case filed against the accused under various sections on the orders of the District Judge
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबीर कुमार की न्यायालय ने दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत का संज्ञान लेकर पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। कोर्ट के निर्देश पर तल्लीताल थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय को बताया गया कि लामाचौड़ हल्द्वानी निवासी विवेक पांडे पर भवाली निवासी एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में भवाली थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी इन दिनों जमानत पर है। बुधवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपी केस वापस लेने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है और फोन पर गालीगलौज कर रहा है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: पहले खुद सीखेंगे, फिर छात्रों को पढ़ाएंगे गुरुजी, नए शिक्षा सत्र से प्रशिक्षण देने पर चल रहा मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में पीड़िता की ओर से की गई रिकॉर्डिंग सुनी गई। सुनवाई के दौरान आरोपी भी कोर्ट में मौजूद था। उसने फोन में रिकॉर्ड आवाज को अपनी आवाज नहीं बताया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबीर कुमार की अदालत ने तल्लीताल थानाध्यक्ष को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed