फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Preparation to confiscate property of misdeed accused Mukesh Bora

Uttarakhand: मुकेश बोरा पर शिंकजा...संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

Wed, 11 Sep 2024 10:40 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 11 Sep 2024 10:40 AM IST
सार

दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने फरार चल रहे बोरा पर शिकंजा और कस दिया है। पुलिस अब बोरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Nainital News: Preparation to confiscate property of misdeed accused Mukesh Bora
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने फरार चल रहे बोरा पर शिकंजा और कस दिया है। पुलिस अब बोरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है। इसके लिए कोर्ट से अनुमति गई है। अनुमति मिलने के बाद पुलिस बोरा के नाम 82 का नोटिस जारी कर मुनादी कराएगी।

विज्ञापन

एक सितंबर को लालकुआं थाने में एक महिला कर्मी ने मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म संबंधी शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में बोरा और उसके चालक कमल बेलवाल पर केस दर्ज कर लिया था। इसके दो दिन बाद ही पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की बेटी के बयान के आधार पर बोरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी थी। पॉक्सो की धारा बढ़ाने के हफ्तेभर बाद भी पुलिस मुकेश बोरा और उसके चालक को पकड़ नहीं सकी है। बोरा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित कर कई जगह छापेमारी की और कई लोगों को पूछताछ के लिए भी हिरासत में लिया है लेकिन आरोपी बोरा पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी में मिला डेंगू का पहला रोगी: दूसरे संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट आना बाकी, ये हैं लक्षण और बचाव के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बोरा को दबोचने के लिए पुलिस अब उसकी संपत्ति कुर्क करने संबंधी कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने कोर्ट में 82 के नोटिस की अर्जी लगाने से पहले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस न्यायालय में अर्जी लगा सकती है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सपंति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed