फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People were restless due to hot sun and humidity in haldwani and nainital

Uttarakhand: तेज धूप और उमस से लोग रहे बेचैन, 39 पहुंचा पारा; मौसम वैज्ञानिक बोले- 20 जून से बारिश की संभावना

Tue, 10 Jun 2025 10:14 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Jun 2025 10:14 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर में लगातार चार दिन से उमस भरी गर्मी पड़ रही है और दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को भी दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों को बेचैन किया। 

विज्ञापन
People were restless due to hot sun and humidity in haldwani and nainital
भीषण गर्मी

विस्तार

गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लगातार चार दिन से उमस भरी गर्मी पड़ रही है और दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को भी दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों को बेचैन किया। राहत की बात यह है कि दो दिन बाद प्री मानसून शुरू हो रहा है और मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 20 जून से उत्तराखंड में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

पंतनगर कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि 11 जून दोपहर तक गर्मी रहेगी, रात से मौसम बदल जाएगा। 12 जून से 14 जून तक प्री मानसून की बारिश रहेगी। 20 जून को उत्तराखंड में मानसून आ जाएगा। इस समय नमी 36 प्रतिशत पहुंच चुकी है और पूर्वी हवाएं चलने से नमी ज्यादा रहती है जिसमें मौसम में तापमान बढ़ने से उमस बढ़ जाती है।

विज्ञापन

उमस के चलते हल्द्वानी की रात देहरादून से भी गर्म
हल्द्वानी में दिन के साथ रात का पारा राजधानी देहरादून से भी ज्यादा पहुंच चुका है। हल्द्वानी का अधिकतम दो डिग्री बढ़कर 39 और न्यूनतम 28.6 डिग्री वहीं देहरादून का अधिकतम 38.7 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। इधर पहाड़ों में भी दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। मुक्तेश्वर का तापमान दो डिग्री बढ़कर 26.2 और न्यूनतम 15.8 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल में भी तापमान 30 डिग्री पहुंचा
नैनीताल शहर में सोमवार को तेज धूप के चलत तापमान में उछाल आया है। सुबह आसमान में बादल थे और हल्की धूप खिली थी। दोपहर बाद तेज धूप के चलते अन्य दिनों के सापेक्ष गर्मी अधिक थी। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी नवीन धूसिया के मुताबिक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश गैड़ा के एक फीट आधा इंच रहा, जो बीते वर्ष से एक इंच अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed