फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People upset due to non-repair of bad tube wells

खराब नलकूपों के ठीक नहीं होने से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
People upset due to non-repair of bad tube wells
हल्द्वानी। शहर और आसपास के तीन नलकूप अब भी ठीक नहीं हो पाए हैं। नलकूपों के खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौलापार क्षेत्र के नवाड़खेड़ा में भी नलकूप के ठीक नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नीलकंठ विहार बड़ी मुखानी के लोगों ने जलसंस्थान के ईई को ज्ञापन सौंपकर लंबे समय से बनी पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

नीलकंठ विहार बड़ी मुखानी के लोगों ने ईई को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 2020 तक क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति गौला से होती थी। बाद में इलाके को ट्यूबवेल से जोड़ा गया। इलाके की आबादी अधिक होने से पेयजल लाइन छोटी पड़ गई है। विधायक निधि से नई लाइन बिछाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोहन चंद्र उप्रेती, आईडी लोशाली, प्रकाश उपाध्याय, रवींद्र बिष्ट, जीवन पांडे, राजेंद्र महरा, जसौद सिंह बिष्ट, प्रेम बल्लभ जोशी, केदारदत्त पुजारी, पदम रौतेला, किशन ढैला, जीवन नेगी, जयप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे। ईई ने कहा कि क्षेत्र में नई लाइन की मंजूरी मिली है। जल्द लाइन बिछाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। इधर, फुटकुआं, शनि बाजार और आईटीआई में खराब पड़े नलकूप ठीक नहीं हो पाए हैं। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि नलकूपों की मरम्मत का काम चल रहा है। प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा गया। ग्रामीण डिविजन के एई दीप बेलवाल ने बताया कि नवाड़खेड़ा में नलकूप में बिजली की दिक्कत आई है। यहां दो टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed