फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People took to the road

भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Thu, 23 Apr 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 23 Apr 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
People took to the road

भूमि अधिग्रहण के बिल के विरोध में बुधवार को किसान, छात्र और आप कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने बिल को जनविरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है, इसे लागू कर केंद्र सरकार किसानों की कीमती जमीन को पूंजीपतियों के हाथ कौड़ियों में बिकवाना चाहती है। इस दौरान राकेश कुमार, विजय सिंह, कुंदन सिंह, सुरेंद्र बिष्ट, पूरन सिंह खनी, प्रदीप नेगी, दया बेलवाल, पवन तिवारी, सुरेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन


इधर, आम आदमी पार्टी के किशन दत्त पांडे और उर्वादत्त पांडे ने कहा कि किसान हित में इस बिल को तत्काल वापिस लिया जाना चाहिए। सभा को संयोजक हरीश रावत, जिला प्रवक्ता कमान सिंह धामी, लक्ष्मण भट्ट, मनोज पंत भी संबोधित किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। इस दौरान मो. अनवर अंसारी, रमेश बोरा, नवीन, मुन्ना, चंद्रशेखर कबडवाल रक्षित वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एनएसयूआई कार्यकर्ता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज भट्ट के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में एकत्र हुए और बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व प्रदेश महासचिव विपिन परगाई, सुरेश मेहरा, हेम पांडे, गिरीश राजपूत, मनोज कुमार भट्ट, बिपिन डुंगराकोटी, जगदीश आर्य आदि थे।

किसानों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग
बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से किसान बदहाल हैं। कई संगठनों ने किसानों के लिए त्वरित आर्थिक पैकेज की मांग की है। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के आवास पर किसानों की समस्याओं को लेकर किसान नेता रमेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने किसानों की मदद करने की गुहार लगाई। इस दौरान एसडीएम पंकज उपाध्याय, राजेंद्र सिंह मेहरा आदि थे। इधर, कांग्रेसी नेता महेश शर्मा के नेतृत्व किसान एसडीएम पंकज उपाध्याय से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें जल्द मुआवजा और किसान बेहतर दाम पर फसल बेच सकें, इसके लिए मार्केटिंग की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया गया है। इस दौरान त्रिभुवन जोशी, पवन तिवारी, हरीश जोशी, सुनील पांडे, परमजीत सिंह, भुवन आर्य, गोविंद बिष्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed