फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People of Pampapuri staged a symbolic hunger strike

Nainital News: पंपापुरी के लोगों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
People of Pampapuri staged a symbolic hunger strike

विज्ञापन
रामनगर। पंपापुरी के नवनिर्मित पार्क में गेट लगाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सांकेतिक भूख हड़ताल की। रविवार को सुई धागा परिवार और वार्ड सभासद नवीन सुनेजा के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारी शीला भंडारी, माया देवी बिष्ट, मनवर सिंह रावत और राधाबल्लभ पांडे सुबह नौ से 12 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे। क्षेत्रवासियों ने भी उनका समर्थन किया और धरना दिया।धरना स्थल पर जयंती रावत, मुकुंद सिंह डंगवाल, हीरा बल्लभ उपाध्याय, जसवंत सिंह, अमर बोरा ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में पार्क का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें गेट लगाया जाना प्रस्तावित है। गेट जल्द से जल्द लगाया जाए ताकि पार्क में आने वाले असामाजिक तत्वों का प्रवेश बंद हो सके। कहा कि पिछले दिनों रात के समय असामाजिक तत्वों ने जाल के तार काटने का प्रयास किया। इस दौरान कमला रावत, पुष्पा पंत, बसंती देवी, हेमा पांडे, सुमन, गीता, सरिता, उमा, पुष्पा, किरण, गुड्डी, बीना पांडे, पीतांबर सुंदरियाल, चंद्रपाल सिंह नेगी, जीवेंदर सिंह बिष्ट, प्रताप रावत, हरी दत्त रेखाड़ी, राजेंद्र प्रसाद भट्ट आदि रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed