{"_id":"6a3ed8fb1db61f3c0b0698ef","slug":"people-in-bhimtal-were-worried-about-water-nainital-news-c-418-1-shld1006-7925-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भीमताल में पानी के लिए परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भीमताल में पानी के लिए परेशान रहे लोग
Sat, 27 Jun 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भीमताल ब्लॉक रोड, गोरखपुर, बाईपास और बाजार क्षेत्र में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। साथ ही टैंकरों से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की। सभासद उमेश पाठक ने बताया कि नगर क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पानी नहीं आने के चलते लोगों परेशान रहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से क्षेत्र पेयजल समस्या को देखते हुए नई बोरिंगों के साथ टैंक बनाने की मांग की है ताकि पेयजल समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन