{"_id":"62702fe798731b101303ff91","slug":"people-boil-due-to-electricity-water-crisis-haldwani-news-hld461371752","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी संकट से लोगों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी संकट से लोगों में उबाल
विज्ञापन
बेतालघाट के जोग्याड़ी में पानी के इंतजार में बैठी महिलाएं। संवाद
- फोटो : BHIMTAL
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली कटौती और पेयजल संकट गहराने लगा है। वहीं नलकूपों के खराब होने से भी स्थिति गंभीर हो रही है। बिजली कटौती और पानी की समस्या का समाधान करने लिए लोग लगातार अधिकारियों से मांग कर रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वह बिजली और पानी का संकट दूर करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।
हल्द्वानी। मलिक का बगीचा (वार्ड-31) क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर सोमवार को खराब हो गया। इसके चलते क्षेत्र में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों का कहना था कि सुबह ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। बिजली न आने से लोगोें को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, एसडीओ नीरज जोशी का कहना था कि दोपहर में ट्रांसफर खराब हुआ था। इसके बाद उसे बदलने की प्रक्रिया को शुरू किया गया। जहां पर ट्रांसफार्मर को बदला जाना है, वह जगह संकरी है। यहां पर क्रेन आदि नहीं जा सकती है। इसके चलते समय लगा। प्रदर्शन करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता शाहनवाज मलिक, इकराम मिकरानी, भूरे खां, इमरान खान, जलीस, शकील, पप्पू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं, अधिशासी अभियंता (नगर) डीएस बिष्ट ने बताया कि सोमवार को बिजली कटौती नहीं हुई है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को त्योहार के मद्देनजर और सजग रहने का निर्देश दिया गया है।
हल्द्वानी। महंगी बिजली और बिजली कटौती के विरोध में सुराज सेवा दल ने ऊर्जा निगम और यूपीसीएल के एमडी का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के भी आरोप लगाए।
संगठन के महानगर सचिव प्रशांत सनवाल ने कहा कि सुराज सेवा दल ने ऊर्जा निगम में 100 करोड़ के घोटाले को भी उजागर किया था। मगर विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच कराई जाए। इस मौके पर सुराज सेवा दल के चेतन, राजेंद्र पंत, सुंदर, प्रकाश, विक्रम, मनीष, जगदीश, योगेश विजय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
गरमपानी (नैनीताल)। अक्तूबर में आई आपदा के बाद बेतालघाट ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का गंभीर संकट बना है। पेयजल लाइनें दुरुस्त नहीं की गई हैं। ग्रामीणों को पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों पर लाइन लगाकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
जलसंस्थान के अधिकारी आज तक ग्रामीणों को कोरे आश्वासन देते आए हैं मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। बेतालघाट ब्लॉक के जोग्याड़ी गांव में ग्रामीण सुबह से लेकर शाम तक पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। ग्राम प्रधान शीला देवी ने बताया कि जलस्रोत से एक बर्तन भरने में 20 मिनट लग रहे है। कहा कि पिछले साल अक्तूबर में आई आपदा में प्राकृतिक नौले में मिट्टी भरकर नौला बंद होने से परेशानी ज्यादा हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश गिरी ने बताया कि आपदा के बाद सड़क किनारे मलबे से दबे हैंडपंप की सफाई अभी तक नहीं होने से लोग परेशान हैं। विभागीय अधिकारियों को कई बार बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं खैरना बाजार क्षेत्र और सीएचसी गरमपानी में पानी नहीं आने से व्यापारियों और अस्पताल कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खैरना में टूटी पेयजल लाइन
सोमवार सुबह खैरना बाजार को आने वाली पेयजल लाइन टूट गई। लोग पानी के लिए हैंडपंप और जलस्रोतों के चक्कर काटते रहे। बाद में जल संस्थान के कर्मचारी कुशाल सिंह और सुरेंद्र सिंह फर्त्याल ने टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सामान्य की।
नैनीताल। बिजली लाइनों को भूमिगत करने के साथ ही मल्लीताल खड़ी बाजार से बिजली पोल हटाने का काम शुरू हो गया है। बिजली पोल हटाने के बाद खड़ी बाजार क्षेत्र में बिजली के झूलते तार नजर नहीं आएंगे।
साल भर पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में बिजली लाइनों को भूमिगत कराने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा पर अमल करते हुए जिला प्रशासन ने खड़ी बाजार को कुमाऊंनी शैली में संवारने के साथ ही वहां विद्युत लाइनों को भूमिगत कराने का काम शुरू कर दिया है। कई लाइनें भूमिगत कर दी गई हैं। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि खड़ी बाजार को कुमाऊंनी शैली में विकसित कराया जा चुका है। प्रत्येक दुकान के सामने पिलरों को अल्मोड़ा से मंगाए गए विशेष पत्थर से संवारा गया है। प्रत्येक दुकान के साइन बोर्ड भी एक समान बनाए जा रहे हैं। बाजार में रंग बिरंगी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। बाजार की कई विद्युत लाइनें भूमिगत करा दी गई हैं। जहां लाइनें भूमिगत हो चुकी हैं वहां सड़क किनारे लगाए गए बिजली के पोल हटाए जा रहे हैं। यह नैनीताल का पहला भूमिगत विद्युत लाइनों वाला बाजार होगा।
हल्द्वानी। शहर के दो इलाकों में दो नलकूप की मोटर खराब होने से हजारों लोग पानी के लिए तरस गए हैं। भीषण गर्मी के चलते ईद के मौके पर पानी नहीं आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं ईद की छुट्टी के चलते मोटर ठीक होने में भी दिक्कत आ रही है।
हल्द्वानी में पानी की परेशानी लोगों का चैन छीन रही है। एक ही दिन में कमलवागांजा गौड़ और फ्रेंड्स कॉलोनी के नलकूप खराब होने से लगभग 6 हजार से भी ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई है। रविवार की शाम 6 बजे के बाद अचानक कमलुवागांजा गौड़ के करीब 6500 लोगों तक पानी सप्लाई पहुंचना बंद हो गई। पता चला कि इलाके के नलकूप की मोटर की बाइंडिंग जलने की वजह से दिक्कत आई है। जेई महेश चंद्र सती ने बताया कि देर रात दिक्कत बढ़ने की वजह से विद्युत कर्मचारी को बुलाया गया लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया। इसके चलते जल संस्थान और विद्युत कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हो गई थी। मोटर खराब होने के बाद क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति की जा रही है। इधर, जलसंस्थान के एई रविंद्र कुमार ने बताया कि फ्रेंड्स कालोनी में मोटर ठीक कराने में तीन दिन लगेंगे। चौधरी कालोनी में मोटर फुंकने की सूचना पर जलसंस्थान कर्मी मौके पर पहुंचे। पता चला कि यहां बिजली की ट्रिपिंग के कारण सप्लाई कुछ देर बाधित हुई थी।
टैंकरों से कराई मस्जिदों पर पानी की आपूर्ति
ईद के चलते जिन इलाकों के नलकूप खराब चल रहे हैं, उन इलाकों की मस्जिदों पर जल संस्थान ने पानी के टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति कराई है। इसमें अलग-अलग इलाकों की करीब 6-7 मस्जिदें शामिल हैं, जहां पानी के टैंकर भेजे गए हैं।
कोट
कमलवागांजा गौड़ और फ्रेंड्स कॉलोनी के नलकूप की मोटर ठीक कराने का काम तेजी से चल रहा है। जब तक मोटर ठीक नहीं हो जाती तब तक स्थानीय लोगों को पानी के टैंकरों से जलापूर्ति कारई जाएगी- एसके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
सीवर लाइन बिछाई तोड़ दी पेयजल की लाइन
हल्द्वानी। कहीं पानी की मोटर खराब तो कहीं पानी का प्रेशर न होने से लोग परेशान हैं। वहीं मुखानी क्षेत्र के एक इलाके में सीवर कार्य करते समय पानी की पाइप लाइन ही तोड़ दी गई। शिकायत करने पर जल निगम और जल संस्थान दोनों ने हाथ खड़े कर दिए। वहीं कॉलोनी के कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। रामकृष्ण पुरम की रहने वाली वंदना पांडे ने बताया कि करीब डेढ़ सप्ताह पहले उनके इलाके से कुछ ही दूरी पर जलनिगम ने सीवर लाइन डालने का कार्य कराया था। इस दौरान उनकी कॉलोनी की ओर जाने वाली पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी वजह से उनकी कॉलोनी के कई घरों तक पानी सप्लाई ही ठप हो गई है।

बिजली कटौती व मंहगी बिजली के खिलाफ हल्द्वानी के बुद्धपार्क में ऊर्जा विभाग के प्रबंध निदेशक का प?