फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People are scared as shops and houses are marked red in Bhimtal

Nainital News: भीमताल में दुकानों और मकानों पर लाल निशान लगने से लोगों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
People are scared as shops and houses are marked red in Bhimtal
भीमताल में सड़क चौड़ीकरण के लिए लाल निशान लगाते लोनिवि कर्मी। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। मानसखंड योजना के तहत रानीबाग से मोतियापाथर तक 60 किमी सड़क टूलेन बनाई जाएगी। सड़क के टूलेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से रानीबाग से मोतियापाथर तक सड़क किनारे आने वाली परिसंपत्तियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को भीमताल के तल्लीताल क्षेत्र में लोनिवि की ओर से सड़क किनारे आने वाली दुकानों और मकानों को मिलाकर 100 भवनों पर लाल निशान लगाकर उन्हें अतिक्रमण के तौर पर चिह्नित किया। विभाग की ओर से लाल निशान लगाने के बाद से व्यापारियों और मकान स्वामियों में भय का माहौल है। विभाग की ओर से सड़क को 12 मीटर चौड़ी किया जाएगा ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। इसके लिए विभाग रानीबाग, भीमताल, खुटानी, चांफी, धारी, धानाचूली, पहाड़पानी, शहरफाटक और मोतियापाथर तक 60 किमी सड़क पर आने वाली परिसंपत्तियों को चिह्नित करेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि मानसखंड योजना के तहत रानीबाग से मोतियापाथर तक टूलेन सड़क बनाई जानी है। इसके लिए परिसंपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। यह सड़क वर्ष 1980 से पहले कटी हुई है। इसमें कुछ लोगों को मुआवजा भी मिला है। मुआवजा लेने के बाद भी निर्माण कार्य किया है तो वह अतिक्रमण की श्रेणी में आएगा। वंचितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल अभी परिसंपत्तियों की जांच चल रही है। इधर विभाग की कार्रवाई के बाद से व्यापारी और स्थानीय लोग परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed