{"_id":"688fad970f2b54cf5b040ad4","slug":"pediatric-patients-of-jaundice-diarrhea-and-typhoid-are-being-admitted-haldwani-news-c-337-1-shld1032-124239-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पीलिया, डायरिया, टायफायड के बाल रोगी हो रहे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पीलिया, डायरिया, टायफायड के बाल रोगी हो रहे भर्ती
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरसात के मौसम में अस्पतालों में डायरिया, बुखार, गले में दर्द और टायफायड के रोगी ज्यादा आ रहे हैं। एसटीएच में भी डायरिया के हर रोज पांच से छह, गले में दर्द और बुखार के 15 से 20 और टायफायड के तीन से चार बाल रोगी पहुंच रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु रखोलिया ने बताया कि इस मौसम में संक्रमण ज्यादा होता है। खानपान और दूषित पानी पीने के कारण पेट संबंधी बीमारियों में इजाफा हो जाता है। बेस अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएस रावत ने बताया कि बुखार आदि के पांच, पीलिया के दो और डायरिया के छह बच्चे भर्ती हैं।