{"_id":"6840b217325dfda21c06c139","slug":"peach-which-ahead-taste-behind-price-due-hailstorm-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108209-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्वाद में आगे रहने वाला आडू ओलावृष्टि से दाम में छूटा पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्वाद में आगे रहने वाला आडू ओलावृष्टि से दाम में छूटा पीछे
Thu, 05 Jun 2025 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। रसीले स्वाद के जरिए लोगों को लुभाने वाले पहाड़ के आडू को हल्द्वानी मंडी में उचित दाम नहीं मिल रहा है। इसके चलते किसान मायूस है। आलम यह है कि दाम कम होने और आडू की लागत पूरी नहीं मिलने पर कुछ किसानों ने आडू मंडी में भेजना बंद कर दिया है।
किसानों का कहना है कि दस से 12 किलो वाला डिब्बा हल्द्वानी मंडी में 60 रुपये से 150 रुपये तक बिक रहा है जबकि दिल्ली मंडी में अधिकतम 250 रुपये मिल रहे हैं। इस बार दाम कम होने से किसानों को आडू की लागत पूरी नहीं मिल पा रही है।
जिले के धारी और रामगढ़ ब्लॉक के किसान आडू के उचित दाम नहीं मिलने से मायूस है। उनका कहना है कि ओलावृष्टि से फल में दाग लग गए और साइज छोटा हो गया है।
-
- आडू का दाम इस बार बहुत गिर गया है। पिछले साल जो डिब्बा 500 रुपये दिल्ली मंडी में बिकता था इस बार वह 250 रुपये में बिक रहा है। दिल्ली तक डिब्बा भेजने में ही 200 रुपये का खर्चा आ जाता है। ऐसे में आडू की लागत नहीं निकल पा रही है। सीजन में आडू के 2000 डिब्बे दिल्ली भेजते हैं। - कुंदन सिंह, किसान बजुठिया
विज्ञापन
-
- हल्द्वानी मंडी में आडू 60 रुपये से 150 रुपये डिब्बा बिक रहा है। प्रत्येक डिब्बे को भेजने में 100 रुपये का खर्चा आता है ऐसे में दाम उचित नहीं मिलने से सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया है। तीन दिन से आडू मंडी में भेजना बंद कर दिया है। - भूपाल सिंह बर्गली, किसान दीनी तल्ली
- आडू का दाम नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों का जेब खर्चा नहीं निकल पा रहा है। आडू का साइज गिरने से भी समस्या पैदा हो रही है। ऐसे में किसानों की आय कैसे दोगुनी होगी। - ललित मोहन शर्मा, किसान मज्यूली