{"_id":"65525a19122245813904c29e","slug":"pc-of-banshidhar-bhagat-in-kichchha-kitchha-news-c-237-1-shld1013-673-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में 400 सीट के साथ प्रचंड बहुमत हासिल करेगी भाजपा : भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में 400 सीट के साथ प्रचंड बहुमत हासिल करेगी भाजपा : भगत
Mon, 13 Nov 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
किच्छा में बंशीधर भगत का स्वागत करते भाजपाई
किच्छा। पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीद की नजर से देख रहा। कुछ राजनीतिक दल देशहित में नहीं बल्कि मोदी को हटाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। ये वो दल हैं, जो अपने आप को एकजुट नहीं रख पाए हैं। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।
कालाढूंगी विधायक भाजपा नेता किशन गोयल के कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। बंशीधर भगत ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण करवाने की बात कही थी, जिसे पूरा किया गया है। आज कश्मीर खुशहाल है, वहां अब आतंकवाद नहीं है।
जमरानी बांध के निर्माण के लिए उन्होंने पीएम मोदी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि अगर इसका निर्माण नहीं शुरू नहीं होता तो दस साल बाद भाबर में जलस्तर गिरने के कारण लोगों को पलायन करना पड़ता। इससे पहले भाजपाइयों ने बंशीधर भगत का स्वागत किया। वहां मंडी समिति चेयरमैन कमलेंद्र सेमवाल, कुंदन लाल खुराना, अजय पाल यादव, मनमोहन सक्सेना, राकेश गुप्ता, विवेक राय, शरीफ मलिक, महेंद्र पाल आदि थे।