फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Patients returned disappointed from private hospitals

निजी अस्पतालों से निराश लौटे मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Patients returned disappointed from private hospitals
हल्द्वानी प्राईवेट अस्पताल में ओपीडी के बंद होने के चलते नीलकंठ असपताल में छाया सन्नाटा। ?
हल्द्वानी। राजस्थान के दौसा में हुई घटना के विरोध में आईएमए के आह्वान पर निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में ओपीडी बंद रही। इसके चलते अस्पताल पहुंचे मरीजों को निराश लौटना पड़ा। प्रांतीय नेतृत्व से निर्देश मिलने के बाद दोपहर 12 बजे बाद ओपीडी खोलने का फैसला किया गया। इस संबंध में आईएमए के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

राजस्थान के दौसा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना शर्मा ने एक मामले में उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले को लेकर आईएमए में आक्रोश है। आईएमए ने घटना के विरोध में शनिवार को ओपीडी सेवाओं को बंद रखने का फैसला किया था। ऐसे में अस्पतालों में सन्नाटा रहा, जो रोगी अस्पताल पहुंचे तो ओपीडी बंद होने के कारण वापस लौट गए। आईएमए नगर अध्यक्ष डॉ. जेएस भंडारी ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व ने बताया कि उनकी मांग मान ली गई है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे से ओपीडी की सेवाओं को सामान्य कर दिय गया। पर ओपीडी खुलने के बाद भी कोई खास फर्क नहीं पड़ा। अस्पतालों में सन्नाटा जैसा ही रहा। ओपीडी बंद होने के कारण दवा की दुकानों में भीड़भाड़ कम दिखी। बाद में चिकित्सकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आईएमए सचिव डॉ. संजय सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. डीसी पंत, डॉ मधु भंडारी शामिल थे। वहीं, बेस और एसटीएच में रोगियों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed