फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Patients are facing problems due to boycott of work

Nainital News: कार्य बहिष्कार से मरीजों की हो रही फजीहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Patients are facing problems due to boycott of work
सुशीला तिवारी अस्पताल में बिलिंग काउंटर पर लगी लोगों की लंबी कतार।     संवाद
हल्द्वानी। वेतन की मांग के लिए उपनल कर्मियों का दो घंटे कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। सुशीला तिवारी अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने से मरीजों को आफत झेलनी पड़ रही है। न तो समय पर बिलिंग हो रही है और पर्चा बनने में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन हर तरफ से कर्मचारियों के शोषण पर तुला हुआ है। कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का खामियाजा अस्पताल प्रशासन को भुगतना होगा। दो घंटे कार्य बहिष्कार के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। शहरी क्षेत्र के कई मरीज भीड़ देखकर बगैर इलाज के लौट रहे हैं। वहीं उमसभरी गर्मी में पर्चा बनवाने से लेकर परामर्श लेने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान पूरन भट्ट, भानु कैड़ा, मनमोहन पाटनी, नीरज हैड़िया, शंभू दत्त बुधानी, चंदू कफलटिया, सुंदर चौहान, तेजा बिष्ट, मनीष तिवारी, विनोद बिष्ट, खेमराज साहू, दिनेश जोशी, तस्लीम अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed