{"_id":"6a7e1a4f3a15f3cbc001d582","slug":"path-cleared-for-ownership-rights-in-damuwadhunga-digital-survey-via-drone-completed-nainital-news-c-8-1-hld1029-815693-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
Fri, 14 Aug 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा के लोगों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर क्षेत्र के सीमांकन, सर्वे एवं बंदोबस्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। प्रशासन ने ड्रोन से क्षेत्र का सर्वे कराकर वहां पिलर स्थापित कर दिए हैं। राजस्व महकमे ने सर्वे एवं अभिलेख संबंधी कार्य भी पूरे कर लिए हैं। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि दमुवाढूंगा क्षेत्र में रह रहे पात्र लोगों के अधिकारों एवं हिस्सेदारी से संबंधित अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। स्वामित्व योजना के तहत पात्र क्षेत्रवासियों को उनके भू-अधिकारों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
-
पहली बार डिजिटल बंदोबस्ती की प्रक्रिया ड्रोन से
दमुवाढूंगा क्षेत्र में सीमांकन एवं बंदोबस्ती की प्रक्रिया को आधुनिक तकनीक से पूरा किया जा रहा है। वहां ड्रोन के माध्यम से सर्वे कर डिजिटल अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बंदोबस्ती सुनिश्चित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
-
दशकों के संघर्ष के बाद मालिकाना हक की बढ़ी उम्मीदें
दमुवाढूंगा के लोग लंबे समय से अपनी भूमि के मालिकाना हक की मांग को लेकर आंदोलित रहे हैं। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को डीएम से भेंटकर भूमि संबंधी मालिकाना हक की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर पात्र लोगों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि पात्र लोगों के भू-अधिकारों से संबंधित अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। वाहं पूर्व प्रधान महेश जोशी, पार्षद तनुजा जोशी, मनोज भट्ट, देवी दयाल उपाध्याय, हृदयेश कुमार, महेशानंद आदि शामिल थे।