{"_id":"67d0a11f117270a30d074b31","slug":"passengers-will-fly-from-naukuchiatal-to-dehradun-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-107125-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नौकुचियाताल से देहरादून की उड़ान भरेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नौकुचियाताल से देहरादून की उड़ान भरेंगे यात्री
Wed, 12 Mar 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल से देहरादून और देहरादून से नौकुचियाताल तक के लिए मंगलवार से हेली सेवा शुरू हो गई है। दून से इस सेवा का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि उड़ान योजना के तहत शुरू की गई हेली सेवा से प्रदेश में पर्यटन और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि नौकुचियाताल में हेली सेवा शुरू होने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और लोगों को रोजगार मिलेगा। कैड़ा ने कहा कि पीएम और सीएम के प्रयास से हेली सेवा का लाभ यात्रियों को मिलेगा। बताया कि देहरादून से नैनीताल का किराया 4500 रुपये प्रति यात्री रहेगा। देहरादून से उड़ान सुबह 8:15 बजे, दोपहर 2:25 बजे और नैनीताल से उड़ान सुबह 9:10 बजे और दोपहर 3:20 बजे निर्धारित की गई है। वहीं देहरादून से बागेश्वर के लिए हेलीकॉप्टर से जाते समय नौकुचियाताल में पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत किया गया।
इस दौरान चेयरमैन सीमा टम्टा, मंडल अध्यक्ष कमला आर्य, अनिल चनौतिया, हेमा दुम्का, भावना मेहरा, कमल जोशी, रामपाल सिंह गंगोला, नितेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।