{"_id":"679d31f41f01b6fa7e083a51","slug":"passengers-troubled-due-to-traffic-jam-in-khairna-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-106584-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खैरना में जाम लगने से यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खैरना में जाम लगने से यात्री हुए परेशान
Sat, 01 Feb 2025 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना बाजार में शुक्रवार दोपहर को वाहनों की आवाजाही बढ़ने और सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से जाम लग गया। इस कारण यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही स्थानीय व्यापारी परेशान नजर आए।
बाद में सड़क किनारे खड़े वाहनों को किनारे कराकर सड़क पर यातायात सुचारु कराया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि कुछ समय से खैरना बाजार में जाम की समस्या बढ़ने से परेशानी हो रही है। लोगों ने पुलिस से सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद