फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Party Changed by Sarita Arya

भाजपा में टिकट मिला तो ठीक नहीं मिला तो भी ठीक: सरिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Party Changed by Sarita Arya
कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने देहरादून में भाजपा का दामन थामने के बाद नैनीताल ? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई पूर्व विधायक सरिता आर्या ने दावा किया है कि वह बगैर किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी ने उन्हें नैनीताल सीट से टिकट दिया तो वह सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एकजुटता से चुनाव लड़ेगी और यदि किसी दूसरे कार्यकर्ता को टिकट दिया तो उसे भी पुरजोर तरीके से चुनाव लड़ाएंगी।
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार नैनीताल पहुंची पूर्व विधायक सरिता आर्या का भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में फूलमालाओं से स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में सरिता ने कहा कि कांग्रेस में सक्रिय रहने के बाद भी पार्टी ने उनकी और महिलाओं की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक तरफ तो यूपी में लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दे रही है वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में महिलाओं की घोर उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में सरिता ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से राज्य में बीस फीसदी टिकट महिलाओं को देने की मांग की थी, लेकिन महिला कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला। सरिता का कहना था कि पूर्व कबीना मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद ही नैनीताल सीट से उनका टिकट कटा है। उन्होंने कहा कि अगर पिता पुत्र में दम है तो ऐसी सीट से लड़कर दिखांए जहां से कांग्रेस आज तक नहीं जीती है। स्वागत समारोह में अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, मोहन नेगी, अशोक तिवारी, मनोज जोशी, रईस खान, हेम आर्य, रेखा आर्य, प्रगति जैन, देवेंद्र ढैला, कुंदन बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य, श्याम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत कार्यक्रम में नजर नहीं आए कई भाजपाई
नैनीताल। सरिता आर्या के भाजपा में शामिल होने से पहले ही भाजपा महिला मोर्चा ने उनका विरोध शुरू कर दिया था। बुधवार को स्वागत समारोह में महिला मोर्चा के पदाधिकारी ही नहीं बल्कि भाजपा के कई पुराने चेहरे भी नजर नहीं आए। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा का एक धड़ा सरिता का पार्टी में तो स्वागत कर रहा है लेकिन उन्हें टिकट दिए जाने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed