{"_id":"6249ef8e1e5d8e26e36983e4","slug":"parking-in-nainital-haldwani-news-hld45835393","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी, नैनीताल सहित जिले में आठ जगह बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी, नैनीताल सहित जिले में आठ जगह बनेगी पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल, हल्द्वानी सहित जिले में आठ जगह पार्किंग बनाने की योजना है। इसके लिए शासन से 33 करोड़ का बजट भी मिल गया है। कुछ जगह पार्किंग बनाने का काम भी शुरू हो गया है। पार्किंग व्यवस्था सुधरने से पर्यटन बढ़ने की संभावना भी है।
जिला प्रशासन ने रामनगर, नैनीताल कलक्ट्रेट, नैनीताल मस्जिद तिराहे, नारायण नगर नैनीताल, भवाली लकड़ी टाल डिपो, भीमताल फिसरीज के पास, हल्द्वानी ठंडी सड़क में पार्किंग का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन, जिला विकास प्राधिकरण ने इसके लिए बजट जारी कर दिया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने नारायण नगर के पास पार्किंग बनाना भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा अन्य जगह पार्किंग बनाने के लिए टेंडर भी आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है।
यहां इतने वाहनों की होगी पार्किंग -
- रामनगर तहसील में पांच करोड़ की लागत से 150 गाड़ियों की पार्किंग बनेगी।
- नैनीताल कलक्ट्रेट में 10 करोड़ की लागत से 250 गाड़ियों की पार्किंग होगी।
- नैनीताल मस्जिद तिराहे के पास दो करोड़ की लागत से नहर कवरिंग कर 150 गाड़ियों की पार्किंग होगी।
- नारायण नगर नैनीताल में दो करोड़ की लागत से 200 गाड़ियों की पार्किंग का काम शुरू।
- भवाली में लकड़ी टाल की जगह पर आठ करोड़ की लागत से शॉपिंग कांप्लेक्स बनेगा। इसके निचले तल में 150 गाड़ियों की पार्किंग होगी।
- भीमताल में फिशरीज में नहर कवर कर दो करोड़ की लागत से 100 वाहनों की पार्किंग होगी।
- ठंडी सड़क तिकोनिया हल्द्वानी में दो करोड़ की लागत से 100 गाड़ियों की पार्किंग बनेगी।
हल्द्वानी तहसील में बनेगा बहुउद्देश्यीय भवन
हल्द्वानी। हल्द्वानी तहसील में बहुउद्देश्यीय भवन बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इस भवन के ग्राउंड फ्लोर में 400 गाड़ियों की पार्किंग बनाई जाएगी। आगामी कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव में मोहर लग सकती है।
विज्ञापन
पहले लोक निर्माण विभाग ने फिर जिला विकास प्राधिकरण ने पुरानी तहसील को तोड़कर यहां पर बहुउद्देश्यीय भवन और आवास बनाने का निर्णय लिया था लेकिन शासन से इस पर रोक लग गई। शासन ने एक आदेश जारी कर तहसील को शहर से बाहर ले जाने का निर्णय लिया था। अब यहां पर दोबारा बहुउद्देश्यीय भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि शासन में यह प्रोजेक्ट लगभग फाइनल हो गया है। कैबिनेट की बैठक में मुहर लगने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।
शासन पर्यटन को बढ़ाने के लिए पर्यटन वाले शहरों और पर्वतीय क्षेत्रों में पार्किंग के लिए प्रयासरत है। इसी के तहत नैनीताल जिले में शासन, जिला विकास प्राधिकरण की मदद से सात जगह पार्किंग बनाई जाएंगी। इसके लिए बजट मिल गया है। - धीराज गर्ब्याल, डीएम नैनीताल
भटलिया बाजार पर्वतीय शैली में दिखाई देगा
हल्द्वानी। पर्वतीय बाजार को जयपुर की तर्ज पर बनाने का प्रयास जिला प्रशासन कर रहा है। जैसे जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। उसी तरह जिला प्रशासन नैनीताल, भीमताल, रामनगर, भवाली, मुक्तेश्वर आदि बाजारों को पर्वतीय शैली में बनाने की कोशिश कर रहा है। नैनीताल में इसका प्रयोग सफल भी रहा है।
अब जिला प्रशासन ने रामगढ़ से मुक्तेश्वर जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले भटलिया मार्केट का फेस लिफ्ट (सभी दुकानें पर्वतीय शैली में एक ही डिजाइन में बनाना) करने की योजना बनाई है। जिला प्रशासन ने इसके लिए शासन से 1.80 करोड़ रुपये मांगे हैं। वहीं मार्केट के बगल में रेस्टोरेंट और शौचालय बनाने के लिए 40 लाख रुपये जिला प्लान से जारी कर दिए हैं। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र की बाजार को पर्वतीय शैली में विकसित करने की योजना है, जिससे कुमाऊं की संस्कृति से पर्यटक रूबरू होंगे।