{"_id":"61df2cfc0465d5774a520c64","slug":"pant-university-direction-given-to-students-to-leave-hostel-pantnagar-news-hld450784953","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंत विवि में छात्रों को हॉस्टल खाली करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंत विवि में छात्रों को हॉस्टल खाली करने के आदेश
विज्ञापन
हल्दी बार्डर पर कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। कोविड संक्रमण के मद्देनजर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि प्रशासन ने छात्रों को हॉस्टल खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार को दोपहर बाद कुलपति सभागार में कुलपति, कुलसचिव और अधिष्ठाताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
कुलसचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, द्वितीय सेमेस्टर एक मार्च 2022 से शुरू किया जाएगा, जबकि बीटेक द्वितीय वर्ष की जो परीक्षाएं 11 और 12 जनवरी को होनी थी, उन्हें फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षाएं बीटेक प्रथम वर्र्ष की परीक्षाओं के साथ 18 से 27 फरवरी तक होनी वाली परीक्षाओं के कराई जाएंगी। सभी यूजी, पीजी और पीएचडी की प्रथम वर्ष की कक्षाएं व उनके प्री-फाइनल और सेमिनार ऑनलाइन मोड में कराई जाएंगी। उनकी परीक्षाएं पूर्व की भंाति 18 से 27 फरवरी एकेडेमिक कैलेंडर के अनुसार ही होंगी। अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की सूचना बाद में जारी की जाएगी।
कृषि व्यवसाय प्रबंधन की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी। ऐसे मास्टर्स और पीएचडी, जिनके शोध कार्य चल रहे हैं, उन्हें हॉस्टल में रहने के लिए चीफ वाडर्न से अनुमति लेनी होगी, जबकि यूजी, पीजी और पीएचडी व कृषि व्यवसाय प्रबंधन के प्रथम व द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों को शीघ्र अपने हॉस्टल खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं। इनके अलावा विदेशी और अन्य राज्यों के छात्र हॉस्टल में रहने के लिए अपने चीफ वार्डन से अनुमति लेंगे। इसके साथ ही स्थिति का समय-समय पर आंकलन करने के बाद सभी छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा।