फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pangolins were taken for smuggling, caught six

तस्करी के लिए ले जा रहे थे पेंगोलिन, छह को पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Pangolins were taken for smuggling, caught six
पुलिस एसओजी व वन विभाग के संयुकत प्रयास से तस्करों के चुंगल से छुड़ाया गया पेंगुलिन। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। पुलिस और वन विभाग की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एक कार में संकटग्रस्त पेंगोलिन के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ वन अधिनियम के तहतमुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस और वन विभाग की टीम ने गोरापड़ाव क्षेत्र में सोमवार को एक कार की तलाशी ली। इसमें एक बोरे में करीब 26 किलो का शेड्यूल-1 का पेंगोलिन मिला। पुलिस ने कार में सवार अजय सिंह निवासी ढोरा डैम सूर्य नगर, दर्शन सिंह किच्छा, दीपांकर राय शक्ति फार्म बैकुंठपुर सितारगंज, अनिल कुमार, राहुल कुमार तरफ दलपतपुर मुरादाबाद और हरप्रीत सिंह तुमड़िया डाम मालधन नंबर-2 को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के सचल दल प्रभारी आरएन गौतम ने बताया कि बरामद पेंगोलिन को सुरक्षित वास स्थल में छोड़ा जाएगा। डीएफओ डॉ. अभिलाषा भी मौके पर पहुंचीं। टीम मंडी चौकी उप निरीक्षक दिनेश जोशी, त्रिलोक सिंह रावत, इशरार अहमद, इसरार नवी, कुंदन कठैत, वीरेंद्र चौहान, वन विभाग के उमेश आर्य, कैलाश तिवाड़ी, ताहिर, दिनेश साही, आनंद बल्लभ पंत, कमल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा और तंत्रमंत्र में होता है इस्तेमाल
हल्द्वानी। पेंगोलिन के शल्क का इस्तेमाल चीन में बनने वाली दवाओं में होता है। साथ ही तंत्रमंत्र में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। ट्रैफिक इंडिया संस्था के स्टेट कोऑडिनेटर डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि पेंगोलिन का बाजार चीन रहा है। वहां बनने वाली यौनवर्द्धक दवाओं में पेंगोलिन के शल्क का इस्तेमाल किया जाता है। हाल के सालों में देश में तंत्रमंत्र के लिए भी पेंगोलिन की तस्करी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि तराई के क्षेत्र में मिलने वाले पेंगोलिन का वास स्थल प्रभावित हुआ है। कुमाऊं में एक साल में चार बरामदगी हो चुकी है। डब्ल्यूपीएसआई के स्टेट हेड राजेंद्र अग्रवाल बताते हैं कि पेंगोलिन के शल्क का इस्तेमाल दवाओं आदि के लिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed