फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Panchayat Chunav 2025: independent candidates can spoil the game of BJP and Congress in Panchayat elections

Panchayat Chunav 2025: निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं भाजपा-कांग्रेस का गणित, कई सीटों पर निर्दलीयों की पकड़ मजबूत

Wed, 16 Jul 2025 12:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 16 Jul 2025 12:04 PM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार जिला पंचायत सदस्यों की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा, कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Panchayat Chunav 2025: independent candidates can spoil the game of BJP and Congress in Panchayat elections
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार जिला पंचायत सदस्यों की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा, कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं। जिले में जिला पंचायत सदस्य की 27 सीटों पर कुल 126 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

जिपं सदस्य पद पर भाजपा और कांग्रेस ने भी अपने समर्थित प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। लेकिन 10 से 12 सीटें ऐसी हैं जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी मजबूत बताए जा रहे हैं। इन सीटों पर अगर निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आते हैं तो सबसे अधिक चिंता भाजपा की बढ़ सकती है। भाजपा ने जिपं सदस्य की सीट पर 20 से अधिक समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। कांग्रेस ने जिपं सदस्य की आठ सीटों पर प्रत्याशियों को समर्थन दिया है।

विज्ञापन


ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, बेतालघाट और हल्द्वानी की 10 से 12 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी मजबूत बताए जा रहे हैं। इसमें से कुछ प्रत्याशी भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अगर 08 से 10 निर्दलीय प्रत्याशी जीत हासिल करके आते हैं तो जिला पंचायत अध्यक्ष में भाजपा और कांग्रेस को अपना अध्यक्ष बनाने में निर्दलीयों को साधना होगा। हालांकि भाजपा और कांग्रेस कुछ मजबूत निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी नजर बनाए हुए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष किसका बनेगा इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा लगातार बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed