फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Painting Competition

चित्रकला प्रतियोगिता में जीता एमएल साह बाल विद्या मंदिर 

Thu, 28 Apr 2016 12:51 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Thu, 28 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Painting Competition
चित्रकला प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। अम्तुल पब्लिक स्कूल में बुधवार को आठवीं अंतरविद्यायी चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के 15 विद्यालयों के 242 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 375 अंक लेकर मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल की छात्राएं विजेता तथा 300 अंक लेकर हरमन माइनर स्कूल भीमताल उपविजेता रहा। विजेताओं को स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता के वर्ग ए में सनवाल स्कूल की अंजलि चंद्रा, एमएल साह बाल विद्या मंदिर की मनप्रीत राय व सेंट जोजफ कालेज के मारूत शर्मा, वर्ग बी में राधा चिल्ड्रन एकेडमी की हिमानी पांडे, बाल विद्या मंदिर की प्रिया कोहली, विशप शा स्कूल के इकरा सिराज, वर्ग सी में हरमन माइनर भीमताल के गौरव लोहनी, अमन अधिकारी, रिया चौनाल, वर्ग डी में बाल विद्या मंदिर मानवी जमनेजा, हरमन माइनर स्कूल के अजीत सिह, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के ऋतुराज जबकि वर्ग ई में बिड़ला विद्या मंदिर के अभिजीत चौधरी, बाल विद्या मंदिर की विजयकांत व रौमयशा आफरीन ने क्रमश:पहला,दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इसके अलावा आशुतोष शर्मा, महिमा बिष्ट, चेतन पांडे, मृदुल कुमार, मनीष लोहनी, सुमंग बिष्ट, दिव्यांशु नेगी, अरहत तिवारी, कृतिका पौराणिक, हर्षित प्रकाश, शुप्रिया  बिष्ट, अनुप्रिया कुशवाहा, प्रतिमा बिष्ट, अजय आर्या व मितांशु ने सांत्वना पुरस्कार जीता। निर्णायक डा.रिना सिंह व डीडी साह थे। इस मौके पर अम्तुल स्कूल के महानिदेशक युनीब राशिद, प्रधानाचार्य आरएन ठाकुर, उप प्रधानाचार्य डा.मनोज सिंह बिष्ट, मोनिका, भावना भट्ट, जफर, शम्सुल रहमान आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed