फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Painter attacked with a rebar

पेंटर पर सरिया से हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Painter attacked with a rebar
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में घर में पुताई कर रहे पेंटर ने भवन मालिक पर मारपीट का आरोप लगाया है। घायल पेंटर ने तल्लीताल थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पॉपुलर कंपाउंड निवासी जलालुद्दीन तल्लीताल क्षेत्र स्थित एक घर में पुताई का काम कर रहा था। इस दौरान घर के मालिक से किसी बात को लेकर उसकी बहस हो गई। आरोप लगाया कि घर का मालिक उससे अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर घर के मालिक ने जलालुद्दीन पर सरिया से वार कर दिया और वह चोटिल हो गया। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ बीडी पांडे अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक इलाज कराने के बाद पीड़ित ने तल्लीताल थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग उठाई। एसओ विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed