फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Overnight booking at Corbett Park is full

रात्रि विश्राम के लिए कॉर्बेट पार्क में बुकिंग फुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Overnight booking at Corbett Park is full
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में इस पर्यटन सीजन में पर्यटक 14 जून तक ही रात्रि विश्राम कर सकेंगे। 14 जून तक कॉर्बेट के सभी जोनों में रात्रि विश्राम की बुकिंग फुल हो चुकी है। हालांकि पार्क 30 जून तक खुला रहता है।
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क के ढिकाला, बिजरानी, ढेला व झिरना जोन में रात्रि विश्राम के लिए इस बार पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग की है। 14 जून के बाद पार्क के किसी भी जोन में पर्यटक रात्रि विश्राम नहीं कर सकेंगे। बिजरानी व ढिकाला को छोड़कर ढेला व झिरना में मानसून सीजन में भी सफारी कराई जाती है। रात्रि विश्राम के लिए ढिकाला, गैरल, सर्पदुली, सुल्तान, मलानी सहित सभी रेस्ट हाउस की बुकिंग हो चुकी है। 14 जून के बाद पार्क में रात्रि विश्राम को बंद कर दिया जाएगा। ईको टूरज्मि के रेंजर ललित आर्य ने बताया कि पार्क में 14 जून तक रात्रि विश्राम की बुकिंग फुल हो चुकी है। 30 जून तक बिजरानी व ढिकाला में पर्यटक डे विजिट कर सकेंगे। पर्यटन सीजन होने के चलते देशभर से आने वाले सैलानी जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed