{"_id":"5d66e2318ebc3e93a553c184","slug":"over-bridge-in-ramnagar-to-become-lalkuan-junction-gateway-of-kumaon-ramnagar-news-hld3545816116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में ओवरब्रिज तो लालकुआं जंक्शन बनेगा गेटवे आफ कुमाऊं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में ओवरब्रिज तो लालकुआं जंक्शन बनेगा गेटवे आफ कुमाऊं
विज्ञापन
लालकुआं रेलवे जंक्शन के निरीक्षण के दौरान मातहतों को निर्देश देते डीआरएम डीके सिंह।
- फोटो : LALKUAN
रामनगर/लालकुआं (नैनीताल)। इज्जतनगर मंडल केे मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को रामनगर और लालकुआं स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने रामनगर रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज का काम शुरू करने और लालकुआं में रेलवे जंक्शन को गेटवे आफ कुमाऊं के रूप में विकसित करने की बात कही।
बुधवार दोपहर रामनगर के रेलवे स्टेशन पहुंचे सिंह ने कहा कि ओवरब्रिज नहीं होने से यात्रियों को रेलवे ट्रैक से गुजरना पड़ता है। अब ओवरब्रिज को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। इस ओवरब्रिज को बनाने में आधा पैसा रेलवे बोर्ड का तो आधा पैसा राज्य सरकार का मिलेगा।
इससे पहले बुधवार सुबह स्पेशल सैलून से रेलवे स्टेशन लालकुआं पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक ने प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म में खड़ी ट्रेनों में व्याप्त गंदगी एवं असुरक्षित ढंग से रेल कोच, इंजन खड़े करने पर स्टेशन अधीक्षक की कड़ी फटकार लगाई। प्लेटफॉर्म के निर्माण एवं पीआरएस भवन निर्माण में लेटलतीफी पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम की क्लास ली। उन्होंने जंक्शन विस्तारीकरण कार्य की धीमी गति पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर निर्माण केएन पांडे की फटकार लगाई।
विज्ञापन
डीआरएम के साथ मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.अरुण खुन्नू, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) आशुतोष कुमार मिश्रा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल शाह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सुमित गर्ग, वरिष्ठ मंडल यात्रिक इंजीनियर (ओएंडएफ) पवन कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल यात्रिक इंजीनियर (सवारी एवं माल डिब्बा) नवीन कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर जीपीएस नारायण, मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर नवीन कुमार सिंह मौजूद थे।
रेलवे स्टेशन पर मिली खामियां
रामनगर रेलवे स्टेशन पर डीआरएम को खामियां मिली गई। डीआरएम ने स्टेशन मास्टर के कक्ष से निरीक्षण शुरू किया, जहां पर अप और डाउन ट्रेनों की जानकारी ली। इसके बाद यात्रियों के प्रतीक्षालय कक्ष और रिजर्वेशन काउंटर का निरीक्षण किया। रिजर्वेशन काउंटर की दुर्दशा पर बिफरे और सभी व्यवस्थाओं को सुधारने को कहा। इसके अलावा जीआरपीएफ एवं आरपीएफ के बने स्टॉफ क्वार्टर का हाल जाना और उनके जीर्णोद्धार के निर्देश दिए। स्टेशन प्रांगण में हो रहे नाली के काम पर नाराजगी जताई। वहीं गार्ड एवं चालक विश्राम रूम में फैली अव्यवस्था को भी सुधारने के निर्देेश दिए।
काशीपुर-धामपुर रेल लाइन पर चल रहा काम
डीआरएम दिनेश कुमार सिंह को समाजसेवी हरीश चंद्र सती ने पत्र देते हुए काशीपुर-धामपुर रेलवे लाइन की मांग की। इस पर डीआरएम ने बताया कि इस रेल लाइन को लेकर उत्तर रेलवे की ओर से सर्वे किया गया है, उत्तर रेलवे ही इस पर काम कर रहा है। वहीं रामनगर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन को देहरादून तक चलाने की मांग की। सभासद रूबीना सैफी ने प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों की सुविधा के लिए टिनशेड निर्माण, ओवरब्रिज निर्माण, बरेली-काशीपुर रेल को रामनगर से चलाने की मांग को लेकर पत्र सौंपा।