फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Outcry for drinking water in Ramnagar

रामनगर में पेयजल के लिए हाहाकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Outcry for drinking water in Ramnagar
रामनगर (नैनीताल)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। पिछले 72 घंटे हुई लगातार बारिश से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन

कोसी नदी के उफान से भरतपूरी वार्ड 2 में पंप हाउस की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पंपापुरी, भरतपुरी, दुर्गापुरी और कौशल्यापुरी में पानी की सप्लाई बाधित रही। सभासद भुवन सिंह डंगवाल व कमला ढौडियाल ने जल संस्थान और पानी के टैंकरों से पीने का पानी उपलब्ध कराया। क्षेत्र में अभी तक किसी भी पार्टी का नेता और जनप्रतिनिधि आगे नहीं आया है। दूसरी ओर मोहल्ला खताड़ी, लखनपुर, बंबाघेर, गूलरघट्टी और अन्य जगहों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को टैंक से पानी बांटा।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में प्रयास संस्था की ओर से कई इलाकों में पेयजल टैंकरों से उपलब्ध कराया गया। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, विरेन्द्र तिवारी, नवीन सनवाल, नवीन सुनेजा, अतुल अग्रवाल, राजेश नेगी, विनय पडलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के स्थायी समाधान में लगेगा एक सप्ताह : सक्सेना
रामनगर (नैनीताल)। बाढ़ से क्षेत्र में लड़खड़ाई पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना ने बताया कि बाढ़ में 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। शेष नुकसान का आकलन जलस्तर कम होने का बाद लगाया जाएगा। कहा कि ओवरहेड टैंक लगभग पूरी तरह से टूट चुका है। फिलहाल पानी की आपूर्ति के लिए नदी में पंप लगाया गया है। इससे कुछ इलाकों में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। स्थायी व्यवस्था में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। उन्होंने नागरिकों से उपयोग के हिसाब से पानी को इस्तेमाल करने की अपील की है। इस दौरान एसडीएम गौरव चटवाल, भाजपा के गणेश रावत, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed