फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ordering pizza proved costly, Rs 1.93 lakh withdrawn from account

Nainital News: पिज्जा आर्डर करना पड़ा महंगा, खाते से उड़ाए 1.93 लाख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ordering pizza proved costly, Rs 1.93 lakh withdrawn from account
हल्द्वानी। पिज्जा ऑर्डर करना एक युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने युवक के खाते से 1.93 लाख रुपये उड़ा लिए। एक महीने पूर्व हुई घटना में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवलचौड़ बंदोबस्ती महाकालिका विहार काॅलोनी निवासी भगवान सिंह ट्रांसपोर्ट नगर में एक फार्मा कंपनी में दो साल से काम कर रहा है। बीती 15 जुलाई को उसके सहकर्मी दिनेश चौहान ने जोमैटो से पिज्जा ऑर्डर किया। इसके कुछ देर बाद दिनेश ने ऑर्डर कैंसिल कर दिया। धनराशि रिफंड पाने के लिए दिनेश ने गूगल पर जोमैटो का कस्टमर केयर नंबर खोजा तो वहां एक मोबाइल नंबर मिला। इस पर कॉल की तो कॉलर ने स्वयं को जोमैटो का अधिकारी बताया और रिफंड प्राप्त करने हेतु वीडियो कॉल कर स्क्रीन शेयर करने और गूगल पे पर बैलेंस चेक करने को कहा। कुछ समय बाद कॉलर का फोन आया और उसने दिनेश के गूगल पे में समस्या आने की बात कहते हुए किसी अन्य की यूपीआई आईडी मांगी। साइबर ठग की बातों में आकर दिनेश ने उसका मोबाइल नंबर व यूपीआई आईडी सेंड कर दी और मोबाइल की स्क्रीन भी शेयर कर दी। इसके कुछ देर बाद ही भगवान सिंह के खाते से सात बार में 1.93 लाख रुपये यूपीआई से कट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed