फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Order to produce life saving 55 drugs to 250 companies

250 कंपनियों को जीवन रक्षक 55 दवाओं का उत्पादन करने का आदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Order to produce life saving 55 drugs to 250 companies
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर जीवन रक्षक दवाओं को अस्पतालों में रिजर्व करने के आदेश जारी हुए हैं। रिजर्व होने वाली दवाओं की मात्रा भी तय की गई है। आदेश के बाद उत्तराखंड में दवा बनाने वाली 250 कंपनियों को जीवन रक्षक 55 दवाओं का उत्पादन करने को कहा गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों और सामान्य मरीजों के लिए रिजर्व रखी जाने वाली अधिकतर दवाएं किडनी, हार्ट, शुगर, मलेरिया समेत अन्य बीमारियों में काम आती हैं। औषधि विभाग में बाजार में दवाओं के स्टॉक का सत्यापन करेगा। साथ ही दवाओं को अधिक स्टॉक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करेगा। दवाओं की कमी होने पर भारत सरकार को ऑर्डर भेजना होगा। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

कोरोना के इलाज के लिए बाजार में अभी कोई कारगर दवा नहीं है। शुगर, किडनी, हार्ट, कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं तो उनको कोरोना संक्रमित होने पर अधिक खतरा रहता है। औषधि महानियंत्रक भारत सरकार की ओर से सभी राज्यों को आदेश जारी हुए हैं। इसमें 55 तरह की जीवन रक्षक दवाओं को रिजर्व करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि नियंत्रक कुमाऊं हेमंत सिंह नेगी ने बताया कि उत्तराखंड की सभी 250 दवा की फैक्ट्रियों को आदेश दिए गए हैं कि जीवन रक्षक दवाओं का उत्पादन करें। साथ ही अस्पतालों में भी निश्चित मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं रखी जाएंगी। बताया कि मलेरिया की दवाओं को पहले से ही अस्पतालों में रिजर्व किया गया है। साथ ही बाजार में इसकी कमी न हो इस पर भी नजर रखी जा रही है। कहा कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed