{"_id":"62b604ef8b865f68b841cf7d","slug":"opposition-to-agneepath-scheme-effigy-of-central-government-burnt-haldwani-news-hld4669538135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना का विरोध, केंद्र सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना का विरोध, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
विज्ञापन
हल्द्वानी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को तत्काल निरस्त करने और चार साल से रुकी भर्तियों को पूर्व की तरह सेना में शुरू करने व हल्द्वानी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।
बुद्ध पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी अग्निपथ योजना छात्रों और युवाओं के खिलाफ है। चार साल की अस्थायी नौकरी का छात्र विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में 17 जून को हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज की और 400 युवकों पर मुकदमे दर्ज कर दिए जो न्याय संगत नहीं है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चार साल की अग्निपथ योजना के जरिए नौजवानों को छलने का काम कर रही है। देशभर में विभिन्न विभागों में 60 लाख पद खाली पड़े हैं। ऐसे में विभिन्न विभागों में अग्निवीरों को नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण की बात धोखा है। केंद्र सरकार के मंत्री अग्निवीरों को चार साल बाद 20 लाख के सपने बेच रहे हैं।
विज्ञापन
सभा में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के मोहन, पछास के महेश, मोहन मटियाली, परिवर्तनकामी छात्र संगठन के महेश, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र से रजनी जोशी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
धरना प्रदर्शन में टीआर पांडे, रजनी, शेखर, रईस, प्रकाश, रियासत, वासिद, सुनील मौजूद रहे। इधर विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पार्क के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
अग्निपथ योजना के विरोध में उतरा किसान मोर्चा
रामनगर (नैनीताल)। संयुक्त किसान मोर्चा के केंद्रीय आह्वान पर रामनगर में भी संयुक्त किसान मोर्चा ने लखनपुर चौक पर अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के अलावा विभिन्न संगठनों ने भी धरना प्रदर्शन कर विरोध किया।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता ललित उप्रेती ने कहा कि सांसद और विधायक एक बार चुने जाने पर जीवन भर पेंशन लेते हैं जबकि अग्निपथ योजना में देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले अग्निवीरों को पेंशन से वंचित रखा गया है। समाजवादी लोक मंच के संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि अग्निपथ योजना के माध्यम से केंद्र सरकार सैनिकों में भी भेदभाव कर रही है। उपपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने कहा कि सरकार अग्निपथ योजना लाकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। साथ ही युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना रही है।
सभा को इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित रूहेला, महिला एकता मंच की संयोजिका ललिता रावत और पछास के रवि ने भी संबोधित किया। बाद में एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
इस मौके पर सरस्वती जोशी, तुलसी छिंबाल, महेश जोशी, आनंद सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, रमनदीप सिंह संधू, लखजीत सिंह, उषा पटवाल, कैसर राणा, अजय बोरा आदि मौजूद रहे।
फोटो 24आरएनआर01पी - रामनगर के लखनपुर में अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य।
रामनगर
1. अग्नीपथ - अग्निपथ