फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opposition disagreed with the contract of liquor

विरोध ने दारू के ठेके से कर दिया मोहभंग 

Sun, 28 May 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Opposition disagreed with the contract of liquor
डेमो पिक

शराब ठेके के खिलाफ उठी विरोध की आवाज का असर सिंडिकेट पर तो नहीं पड़ा लेकिन व्यक्तिगत ठेका लेने वाले लोगों ने पूंजी डूबने की आशंका से हाथ पीछे खींच लिए हैं। यहीं कारण है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल सात हजार कम आवेदन आए।

विज्ञापन


आबकारी विभाग को आवेदन से राजस्व की वसूली पिछले साल से कम मिली है। न शराब नीति के तहत लाटरी के लिए अधिकतर आवेदन शराब सिंडिकेट से जुड़े लोगों ने किया है। आबकारी विभाग के अनुसार 61 शराब ठेकों को लेने के लिए पिछले साल साढ़े नौ हजार लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


इनमें व्यक्तिगत ठेका लेने वालों की संख्या काफी थी, लेकिन नई आबकारी नीति आने के बाद इस बार ठेकों के लिए मात्र 2500 आवेदन जिला आबकारी विभाग को प्राप्त हुए। अनुभवी ठेकेदारों का मानना है कि शराब के खिलाफ जारी आंदोलन से व्यक्तिगत ठेका लेने वाले भयभीत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको डर था कि यदि दुकान नहीं चली तो पूंजी डूब जाएगी। इसी कारण व्यक्तिगत ठेका लेने वालों ने काफी कम ही आवेदन किया। इधर सिंडिकेट से जुड़े ठेकेदारों ने ठेका लेने के लिए दाव लगाया है। अधिकतर आवेदन सिंडिकेट से जुड़े बताए जा रहे हैं। पिछले साल देशी शराब ठेका लेने के लिए 18 हजार और अंग्रेजी के लिए 22 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था।

इस साल देशी के लिए 22 हजार और अंग्रेजी के लिए 25 हजार रुपये प्रति ठेका शुल्क निर्धारित किया गया। इस मामले में आवेदनों की संख्या कम होने के कारण पिछले साल की अपेक्षा राजस्व की वसूली भी कम हो गई है।


जिला प्रशासन ने 30 मई को लाटरी खोलने की तिथि निर्धारित की है। अब देखना है कि कितने ठेकों की बाजी सिंडिकेट मारता है। लोगों का कहना है कि ठेका लेने के बाद दुकान खोलने के लिए ठेकेदारों को काफी मशक्कत उठानी पड़ेगी। दुकान खुलने के बाद विरोध के स्वर को दबाना ठेकेदारों के लिए भी आसान नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed