फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opening of foundation stone and inauguration, now the public is the guardian

शिलान्यास और लोकार्पण की बहार, अब जनता ही पालनहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Opening of foundation stone and inauguration, now the public is the guardian
हल्द्वानी। शनिवार को दिन में जैसे ही सोशल मीडिया में यह खबर प्रसारित हुई कि शाम को चुनाव आयोग पांच राज्यों में चुनाव कार्यक्रम जारी कर रहा है, जिले में जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए। आनन-फानन में योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के कार्यक्रम तय किए गए। कहीं कोई चूक न रह जाए इसलिए सरकारी मशीनरी भी सक्रिय हो गई। योजनाएं कब शुरू होंगी या कब पूरी होंगी यह तो भगवान जाने लेकिन आचार संहिता लगने के चंद घंटे पहले नेताओं ने ठंड में भी खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन

मेयर ने एक दिन में डाले 3026 करोड़ के उद्घाटन
हल्द्वानी। आचार संहिता से पहले मेयर ने एक दिन में 3026 करोड़ रुपये की योजनओं के उद्घाटन कर दिए। अंबेडकर पार्क को भी जनता के लिए खोल दिया। इसे बनाने में 279.84 लाख रुपये खर्च हुए। वार्ड नंबर 17 में 22.84 लाख की लागत से बने चिल्ड्रन पार्क का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

नए वार्डों को मिली कूड़ा गाड़ियां
250 सफाई कर्मी भी रखे गए
हल्द्वानी। आचार संहिता लगने से पहले नगर निगम के नए वार्डों को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां और 250 सफाई कर्मी मिल गए। मेयर और नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर कूड़ा गाड़ियों को रवाना किया। नगर निगम ने पांच करोड़ रुपया नए वार्ड में कूड़ा गाड़ी चलाने के लिए लोन लिया था लेकिन बजट के अभाव में यह कूड़ा गाड़ियां आठ महीने से खड़ी थी। नगर निगम ने पांच करोड़ रुपये से 30 कूड़ा गाड़ियां, एक जेसीबी और तीन कांपेक्टर खरीदे थे। साथ ही नए वार्ड में 250 स्वच्छता समिति भी रखी गई। ये सफाई कर्मी अब नए वार्ड में कूड़ा उठाएंगे। इससे करीब दो लाख की आबादी सीधे प्रभावित होगी। नए वार्डों में जिला पंचायत की कूड़ा गाड़ियां 100 रुपये यूर्जर चार्ज लेती थी। अब नगर निगम की गाड़ियां चलेंगी। निगम लोगों से 60 रुपये प्रतिमाह यूजर चार्ज लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी के दिन भी कर डाले चालकों के साक्षात्कार
हल्द्वानी। नए वार्ड में गाड़ी चलाने की इतनी अधिक जल्दी थी कि निगम ने छुट्टी के दिन भी 30 मिनट में करीब 40 लोगों के साक्षात्कार ले लिए। हालंाकि आचार संहिता लगने के कारण बाद में इन्हें रद्द कर दिया गया। अब स्वच्छता समिति में रखे गए सफाई कर्मियों से ही गाड़ी चलाई जाएगी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि अभी नए वार्ड में स्वच्छता समिति के माध्यम से ही कूड़ा गाड़ियां चलाई जाएंगी। आचार संहिता के बाद दोबारा चालक के लिए साक्षात्कार कराए जाएंगे।
जिले में करीब 300 करोड़ के काम अधूरे
हल्द्वानी। आचार संहिता लगते ही विद्युत शवदाहगृह, एसटीपी प्लांट का लोकापर्ण नहीं हो पाया। अब ये आचार संहिता के बाद ही जनता को समर्पित होंगे। कंपोस्ट प्लांट के नए टेंडर भी अब नहीं पड़ पाएंगे। इसके अलावा करीब 100 करोड़ की सड़कों के टेंडर अभी नहीं खुल पाए हैं। अब ये टेंडर नई सरकार बनने के बाद ही खुलेंगे। लोनिवि, नगर निगम सहित कई विभागों के करीब 300 करोड़ के काम अभी अधूरे हैं।
एमबीपीजी में लालबहादुर शास्त्री सभागार का लोकार्पण
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में 494.62 लाख से बने लाल बहादुर शास्त्री बहुद्देश्यीय भवन और रूसा परियोजना के तहत 95.71 लाख से निर्मित भवन का उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने वर्चुअल लोकार्पण किया। इस मौके पर मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, प्राचार्य बीआर पंत, रूसा के प्रदेश नोडल अधिकारी डॉ. एएस उनियाल भी मौजूद रहे।
महिला कॉलेज में रूसा भवन का लोकार्पण
हल्द्वानी। महिला कॉलेज में रूसा की ओर से 86.80 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन का उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल लोकार्पण किया। इस मौके पर मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित भी मौजूद रहीं।
20 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का लोकार्पण
हल्द्वानी। कालाढूंगी क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने आचार संहिता लगने से एक दिन पहले 20 करोड़ की लागत से बनने वाले बैलपड़ाव-बन्नाखेड़ा राज मार्ग का शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री का कहना है कि पिछले कुछ महीनों के अंदर उन्होंने एक अरब से अधिक विकास कार्यों की सौगात कालाढूंगी विधानसभा को दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सेक्टर मद के अंतर्गत लगभग दो करोड़ की लागत से बैलपड़ाव में करकट पुल का लोकार्पण भी किया गया है।
जीतपुर नेगी नगर निगम में शामिल करने की अधिसूचना जारी
हल्द्वानी। शासन ने जीतपुर नेगी को नगर निगम में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब जीतपुर नेगी नगर निगम का क्षेत्र बन गया है। इससे 637 लोग को सीधा लाभ मिलेगा। शनिवार को प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार 2011 की जनसंख्या के अनुसार जीतपुर की जनसंख्या 637 है। इसका क्षेत्रफल 10.50 हेक्टेयर है।
डीसीबी की चार नई शाखाओं का उद्घाटन
हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक हल्द्वानी की चार नई शाखाओं का उद्घाटन शनिवार को सहकारिता मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से किया। काठगोदाम शाखा का उद्घाटन नैनीताल डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, बैंक संचालक राजेंद्र सिंह रावत और बैंक सचिव /महाप्रबंधक पीसी दुम्का ने किया।
भगत ने किया बैलपड़ाव-बन्ना खेड़ा मार्ग का शिलान्यास
कालाढूंगी। काबीना मंत्री बंशीधर भगत ने 20 करोड़ की लागत से बैलपड़ाव-बन्नाखेड़ा-बाजपुर राजमार्ग का शिलान्यास किया। भगत ने बताया कि बैलपड़ाव क्षेत्रवासियों को बाजपुर जाने के लिए 10 किमी से अधिक घूमकर जाना पड़ता था। क्षेत्रवासियों की मांग पर उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अवस्थापना मद से मार्ग के लिए स्वीकृति ली थी। राज्य सेक्टर मद से लगभग दो करोड़ की लागत से बैलपड़ाव में करकट पुल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जिसका लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान धर्म दत्त सती, दीपा, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, सुरेंद्र सिंह बोरा, मयंक तिवारी, भगवान तिवारी, हेम पाठक आदि थे।
भगत ने किया नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
कालाढूंगी। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बच्चों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री टेबलेट योजना की भी जानकारी ली। कहा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग को एक मॉडल महाविद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। आगामी सत्र से कृषि विषय में स्नातक की कक्षाओं भी संचालित की जाएंगी। कृषि विषय में स्नातक के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवीन भगत, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. सत्यनंदन भगत, डॉ. बिंदिया राही सिंह, जोगा सिंह मेहरा आदि थे।
कॉर्बेट में लाइड और साउंड शो के कार्य का शुभारंभ
रामनगर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कॉर्बेट पार्क में अब लाइट एंड साउंड शो के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने भूमि पूजन कर किया। दूसरी ओर तेलीपुरा सड़क निर्माण का काम भी शुरू हो गया। रामनगर के आमडंडा में लाइट और साउंड शो का निर्माण छह करोड़ की लागत से होगा। एक करोड़ रुपया पिछली कॉर्बेट फांउडेशन की बैठक में जारी हो गया था। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि जिस तरह अक्षरधाम में लाइट और साउंड शो होता है, उसी प्रकार लाइट और साउंड शो के माध्यम से जंगली जानवरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस दौरान रेंजर बिंदर पाल और ललित आर्य, नरेंद्र शर्मा, जगमोहन बिष्ट, नरेंद्र चौहान, संजय आदि थे। दूसरी ओर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने तेलीपुरा चिल्कीया मार्ग का पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। मार्ग निर्माण कार्य की लागत 2.95 करोड़ और लंबाई 3.330 किमी है।
लमजाला से सिरूवा तक सड़क निर्माण शुरू
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत भौर्सा के लमजाला से सिरूवा तक शनिवार को मेरी गांव मेरी सड़क के निर्माण कार्य का ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने शुभारंभ किया। इस दौरान धर्मेंद्र शर्मा, राजू पलड़िया, डॉ. केदार पलड़िया, मनोज चनौतिया आदि मौजूद रहे।

एक्सरे मशीन का शुभारंभ
भीमताल (नैनीताल)। अब ओखलकांडा के मरीजों को एक्सरे के लिए 90 किमी दूर का सफर तय नहीं करना पड़ेगा। शनिवार को ओखलकांडा के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक राम सिंह कैड़ा ने एक्सरे मशीन का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. एसके सिंह, बीडीसी सदस्य रवि गोस्वामी, दीपक बर्गली, कमला नैनवाल, सीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed