फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   OPD of base hospital will not see patients without corona examination

बेस अस्पताल की ओपीडी में बिना कोरोना जांच के नहीं देखे जाएंगे मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
OPD of base hospital will not see patients without corona examination
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल की ओपीडी में बिना कोरोना जांच के मरीज नहीं देखे जाएंगे। मरीजों की कोरोना जांच बेस अस्पताल में ही होगी। बेस अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में साढ़े चार से साढ़े पांच सौ मरीज आते हैं। सैंपलिंग बढ़ाने के सरकारी आदेश के बाद सीएमएस ने शनिवार को यह आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने बताया कि ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज की एंटीजन रैपिड किट से जांच की जाएगी। इसके बाद डॉक्टर ओपीडी में मरीज को देखेंगे। साथ ही आईपीडी में भर्ती मरीजों की ट्रूनेट से जांच होगी। ट्रूनेट की रिपोर्ट आने के बाद मरीजों के ऑपरेशन आदि हो सकेंगे। जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मरीजों को एंटीजन रैपिड किट से जांच के बाद ओपीडी में भेजा जाएगा, जबकि खांसी, जुकाम और बुखार वाले मरीजों की जांच हृदय रोग विभाग (जिला उद्योग केंद्र) में बनाए गए फीवर क्लीनिक में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed