फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Only 50 percent of the people will participate in the processions of the festival.

त्योहार के जूलुसों में 50 फीसदी लोग ही भाग लेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Only 50 percent of the people will participate in the processions of the festival.
हल्द्वानी। त्योहारों में निकलने वाले जुलूसों के लिए पुलिस और प्रशासन ने गाइड लाइन तय कर दी है। जुलूसों में कोविड नियमों को पूरा पालन करना होगा और सिर्फ 50 फीसदी लोग ही इनमें भाग ले सकते हैं। 65 वर्ष उम्र से अधिक और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के जुलूस में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और सीओ शांतनु पाराशर ने शहर के संभ्रांत लोगों के साथ आगामी त्योहारों को लेकर बुधवार की शाम एक बैठक की। बताया गया कि कुछ दिनों में दशहरा, जश्ने ईद मिलादुननबी, वाल्मीकि जयंती पर्व आएंगे। त्योहारों पर शांति व्यवस्था और भाईचारा कायम रखना सभी का दायित्व है। त्योहारों में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी का पालन करना, मास्क पहनना और सैनिटाइटर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। यातायात के नियमों का पालन करते हुए लोगों को वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करना होगा। यातायात व्यवस्था को बाधित करने की किसी को इजाजत नहीं होगी। लोगों से कहा गया कि यदि पर्व के दौरान किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो संबंधित विभाग उसका निस्तारण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed