फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Online application form will be filled from today

आज से ऑनलाइन भरे जायेंगे आवेदन पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Online application form will be filled from today
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। 10 अगस्त से संस्थागत विद्यार्थी विद्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करेंगे। व्यक्तिगत छात्र 25 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा कराने की तिथि 31 जुलाई और व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए 14 अगस्त निर्धारित की गई थी। दोनों ही कक्षाओं के व्यक्तिगत छात्र विलंब शुल्क के साथ 24 अगस्त तक आवेदन शुल्क स्कूलों में जमा कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि घोषित की गई है। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि सभी विद्यालयों को मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से यूजर आईडी और पासवर्ड दे दिया गया है। विद्यालय संस्थागत छात्रों के ऑनलाइन आवेदन भरेंगे जबकि व्यक्तिगत छात्र 14 अगस्त तक शुल्क जमा करेंगे। व्यक्तिगत छात्र 25 अगस्त से 31 अगस्त की मध्य रात्रि तक आवेदन पत्र भर सकेंगे। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in से अधिक जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed