फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One tourist killed, three injured due to boulder falling in car

कार में बोल्डर गिरने से एक सैलानी की मौत, तीन घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
One tourist killed, three injured due to boulder falling in car
अल्मोड़ा हाईवे में पाडली की पहाड़ी से गिरे बोल्डर के चपेट में आने से क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : BHIMTAL
गरमपानी(नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाडली के पास शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सैलानियों की कार के ऊपर पहाड़ी से एक बोल्डर गिरने से कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए खैरना सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। चारों युवक मुरादाबाद से कैंची मंदिर के दर्शन के लिए आए थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर पाडली की पहाड़ी से गिरा बोल्डर कार संख्या यूपी 21सीयू 7632 के ऊपर गिरा। पत्थर गिरने से कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वाहन चालक जितिन दिवाकर (35) पुत्र रामचरन निवासी लाइनपार नियर भोलानाथ ट्रेडर्स मुरादाबाद, प्रवीण चौधरी (29) पुत्र चौधरी हिटलर निवासी हाउस नंबर10/849 सेक्टर 10 फेस 2 मझोला बुद्धि विहार मुरादाबाद, अभय चौधरी (20) पुत्र आदेश चौधरी निवासी शेरवा धर्मपुर अगवानपुर मुरादाबाद, अक्षय राज (31) पुत्र देशराज सिंह सेक्टर 10 फेस 2 मझोला बुद्धि विहार मुरादाबाद घायल हो गए। घायलों को खैरना चौकी पुलिस ने लोगों की मदद से 112 वाहन से सीएचसी खैरना पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वाहन चालक जितिन दिवाकर को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

मृतक के दोस्तों ने बताया कि अचानक बोल्डर कार के ऊपर गिर गया। पत्थर गिरते ही उन्होंने शोर मचाया। स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों ने पुलिस की मदद से उन्हें बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि जितिन मुरादाबाद में मेडिकल स्टोर चलता था। वह मुरादाबाद से कैंची मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे। भवाली पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है।

अल्मोड़ा हाईवे में पाडली के पास सड़क हादसे में मृतक जितिन दिवाकर की फाइल फोटो। संवाद

अल्मोड़ा हाईवे में पाडली के पास सड़क हादसे में मृतक जितिन दिवाकर की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : BHIMTAL

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed