फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One tigress caught to send to Rajaji Park, three tigers and two tigers to be sent from Corbett

राजाजी पार्क भेजने के लिए एक बाघिन पकड़ी, कॉर्बेट से तीन बाघिन और दो बाघ भेजे जाने हैं राजाजी पार्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
One tigress caught to send to Rajaji Park, three tigers and two tigers to be sent from Corbett
रामनगर के कॉर्बेट पार्क के बिजरानी जोन से पकड़ी गई बाघिन, जिसको राजाजी पार्क भेजा जाएगा। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। राजाजी टाइगर रिजर्व में पांच बाघों को भेजने की कवायद कॉर्बेट पार्क में शुरू हो गई है। इसी के तहत बुधवार को बिजरानी रेंज से एक बाघिन को पकड़ लिया गया है, जिसे बृहस्पतिवार को राजाजी पार्क में भेजा जाएगा। कॉर्बेट पार्क से तीन बाघिन और दो बाघों को भेजा जाएगा। इसके लिए हरिद्वार टाइगर रिजर्व एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून से एक टीम भी कार्बेट पार्क पहुंच गई है।
विज्ञापन

बुधवार को कॉर्बेट पार्क के बिजरानी रेंज में एक बाघिन को हरिद्वार टाइगर रिजर्व, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून एवं पशु चिकित्सक की टीम ने पकड़ा है, जिसे फिलहाल पिंजरे में रखा गया है। दरअसल, हरिद्वार के राजाजी नेशनल पार्क में 550 वर्ग किलोमीटर मेें मोतीचूर-धौलखंड क्षेत्र में सात साल से दो ही बाघिन हैं। पार्क के बीच में रेल लाइन और हाईवे होने की वजह से दूसरे क्षेत्र से बाघ वहां तक नहीं आ पाते हैं। ऐसे में मोतीचूर में बाघों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में मोतीचूर-धौलखंड क्षेत्र में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए अच्छे घनत्व वाले कॉर्बेट लैंडस्केप से बाघ शिफ्ट करने की योजना बनी थी। 2017 में इसे राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से स्वीकृति मिली थी। इसी के तहत कार्बेट के ढिकाला जोन में एक वयस्क स्वस्थ बाघ चिह्नित किया गया है। सीटीआर के पशु चिकित्सक दुष्यंत कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ बाघ की तलाश कर रहे हैं। इधर, सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि एक बाघिन को पकड़ा गया है, जिसे राजाजी पार्क भेजा जाएगा। बताया कि अन्य बाघों को भी पकड़कर राजाजी पार्क भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed