{"_id":"5fa708b48ebc3e9bb80ba3d2","slug":"one-lakh-rupees-were-blown-from-the-account-money-withdrawn-16-times-on-different-days-the-account-of-the-victim-was-in-the-state-bank-bhimtal-news-hld403387717","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से उड़ाए एक लाख रुपये, अलग-अलग दिन 16 बार निकाले गए पैसे, स्टेट बैंक में था पीड़ित व्यक्ति का खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से उड़ाए एक लाख रुपये, अलग-अलग दिन 16 बार निकाले गए पैसे, स्टेट बैंक में था पीड़ित व्यक्ति का खाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
भीमताल (नैनीताल)। क्षेत्र में बैंक के खाते से एक लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने भीमताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ब्लॉक रोड निवासी हीरालाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पिछले दो महीनों से उनका हल्द्वानी में इलाज चल रहा था। ठीक होने पर उन्होंने शनिवार को भीमताल वापस आकर बैंक में पासबुक में एंट्री करवाई। जिससे उन्हें पता चला कि उनके खाते से 16 बार अलग-अलग दिन करीब एक लाख रुपये निकाले गए हैं। यह जानकर उनके होश उड़ गए।
थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी का पता चल जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि जिस तरह से पैसे निकाले गए हैं उससे लगता है कि कोई करीबी व्यक्ति ही इस काम के पीछे है। खाते से पहली निकासी 17 जून को पांच हजार रुपये की हुई। उसके बाद 23 जून और जुलाई में पांच बार निकासी हुई। आखिरी बार पैसे 29 अक्तूबर को निकाले गए थे।