फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One died in a fight between brothers for demanding five thousand rupees from their mother in kashipur

उत्तराखंड में रिश्ते हुए तार-तार: मां से पांच हजार रुपये मांगने को लेकर भाइयों में मारपीट, एक की मौत

Fri, 31 May 2024 10:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 31 May 2024 10:32 AM IST
सार

काशीपुर में पांच हजार रुपयों को लेकर जुड़वा भाइयों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट में उतर आए। इस दौरान एक भाई की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
One died in a fight between brothers for demanding five thousand rupees from their mother in kashipur
काशीपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में जुड़वा भाइयों में मारपीट में घायल एक भाई की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी भाई फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

मोेहल्ला लाहौरियान निवासी राहुल सागर पुत्र प्रेम सिंह सागर ने 112 पर सूचना दी कि मोहल्ला कानूनगोयान निवासी उसके भाई श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसएसआई सतीश शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों व आसपास लोगों से पूछताछ में पता चला कि दोनों जुड़वा भाई नशे के आदी हैं। वह लोग कोई कामकाज नहीं करते हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Ramnagar: बगीचे में घास काट कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह से नोचा; शोर मचाने पर भागा खूंखार

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार श्याम (24) अपनी मां दयावती से पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। जब मां ने रुपये देने से मना कर दिया तब श्याम ने अपनी मां और भाई राम के साथ मारपीट की। लोगों के अनुसार रातभर परिवार में झगड़ा और मारपीट होती रही। इसी बीच श्याम ने अपने भाई राम के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिजन घायलावस्था में राम को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों के मुताबिक मृतक राम पांच भाई हैं। उनके पिता बीमार रहते हैं। दो भाई सूरज और राहुल वर्तमान में बाजपुर में रहते हैं। इनका एक घर मोहल्ला लाहौरियान में भी है। वहीं एक भाई अमित के बीते वर्ष एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर उसको तलाश रही हैं।

पुलिस करती रही पूछताछ, आरोपी मौके फरार
जुड़वा भाई के बीच हुई मारपीट में एक भाई की मौत के सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों व मोहल्लेवासियों से घटना के संबंध में जानकारी करती रही। बताया जा रहा है जब पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही थी तो आरोपी वहीं मौजूद था। लोगों ने पुलिस को आरोपी के बारे में बताया। पुलिस पुलिस कुछ कर पाती, तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed