{"_id":"665952bd88bf504550097e97","slug":"leopard-attacked-a-woman-who-was-cutting-grass-in-the-garden-in-ramnagar-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: बगीचे में घास काट कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह से नोचा; शोर मचाने पर भागा खूंखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: बगीचे में घास काट कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह से नोचा; शोर मचाने पर भागा खूंखार
Fri, 31 May 2024 10:02 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 31 May 2024 10:02 AM IST
सार
रामनगर रेंज स्थित कालूसिद्ध में बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले होते ही आसपास की महिलाओं सहित ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
leopard
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर तराई पश्चिमी वन विभाग के रामनगर रेंज स्थित कालूसिद्ध में बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले होते ही आसपास की महिलाओं सहित ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम मौके पर गश्त कर रही है। वहीं महिला का उपचार रामनगर के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
52 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार कालूसिद्ध की रहने वाली है। महिला शुक्रवार की सुबह पास के ही बगीचे में पशुओं के लिए खास काटने गई थी। इसी बीच वहां पर मौजूद एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। हमला होते ही आसपास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को आता देख तेंदुआ मौके से भाग गया। वहीं घायल महिला को रामनगर की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- IAS Deepak Rawat: नैनीताल के एक गांव में जानवरों के बीच पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर, फिर क्या?
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे रामनगर रेंजर जेपी डिमरी ने बताया तेंदुआ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया जा रहा है।