फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One crore fine on illegal mining in haldwani

Uttarakhand: अवैध खनन पर एक करोड़ जुर्माना, पांच स्टोन क्रशर पर कार्रवाई, रवन्ना बंद

Mon, 15 Jan 2024 12:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Mon, 15 Jan 2024 12:48 PM IST
सार

कोसी नदी पर अवैध खनन होने पर खनन विभाग और राजस्व की टीम ने एक पट्टाधारक और पांच स्टोन क्रशर पर एक करोड़ नौ लाख का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई से क्षेत्र के खनन पट्टेधारक और स्टोन क्रशर संचालकों में खलबली है।
 

विज्ञापन
One crore fine on illegal mining in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतालघाट ब्लॉक क्षेत्र में कोसी नदी पर अवैध खनन होने पर खनन विभाग और राजस्व की टीम ने एक पट्टाधारक और पांच स्टोन क्रशर पर एक करोड़ नौ लाख का जुर्माना लगाया है। कार्रवाई से क्षेत्र के खनन पट्टेधारक और स्टोन क्रशर संचालकों में खलबली है।
विज्ञापन


बेतालघाट क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से अवैध खनन की शिकायत कर रहे थे। ग्रामीणों ने खनन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों से अवैध खनन पर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन

 

जिला खान अधिकारी तेजवीर नेगी के नेतृत्व में रविवार को टीम ने बेतालघाट के कोसी नदी के वर्धौ, रतौड़ा, बसगांव, बेतालघाट, जोशीखोला ग्राम सभाओं में खनन पट्टों और स्टोन क्रशरों में छापा मारा। टीम को बड़ी मात्रा में नाप भूमि में अवैध खनन होते हुए मिला। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने गिरिजा स्टोन क्रशर, जय मां नंदा स्टोन क्रशर, साईं स्टोन क्रशर, बेतालेश्वर स्टोन क्रशर, बेतालेश्वर महादेव स्टोन क्रशर और केएमवीएन के पट्टाधारक पर एक करोड़ नौ लाख 44 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये पढ़ें- Uttarakhand: उप निदेशक डेयरी डीपी सिंह से वापस लिए जाएंगे दायित्व, अपर सचिव ने दिए जांच के आदेश, जानें वजह

 

कोश्याकटोली के एसडीएम बीसी पंत ने बताया कि अवैध खनन पर कार्रवाई की गई है। अपर निदेशक भू तत्व और खनिकर्म विभाग के राजपाल लेघा ने बताया कि स्टोन क्रशरों और पट्टाधारकों पर कार्रवाई की गई है। इनका रवन्ना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed