फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Responsibilities will be withdrawn from Deputy Director Dairy DP Singh in haldwani

Uttarakhand: उप निदेशक डेयरी डीपी सिंह से वापस लिए जाएंगे दायित्व, अपर सचिव ने दिए जांच के आदेश, जानें वजह

Mon, 15 Jan 2024 12:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Jan 2024 12:40 PM IST
सार

उप निदेशक डेयरी डीपी सिंह पर हरिद्वार जिले के एक दुग्ध संघ की जांच में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दुग्ध संघ शिकारपुर के डेयरी इंचार्ज राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Responsibilities will be withdrawn from Deputy Director Dairy DP Singh in haldwani
action - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप निदेशक डेयरी डीपी सिंह पर हरिद्वार जिले के एक दुग्ध संघ की जांच में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। शासन ने उनसे सभी दायित्व हटाने के आदेश दिए हैं। साथ ही दुग्ध संघ शिकारपुर के डेयरी इंचार्ज राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है।  

विज्ञापन


मामला शिकारपुर दुग्ध संघ हरिद्वार से जुड़ा हुआ है। दुग्ध संघ शिकारपुर हरिद्वार के डेयरी इंचार्ज राजेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत डेयरी निदेशालय में की गई थी। उन पर एफटीआई मशीन के आंकड़ों के विपरीत काम कर कुछ समितियों की ट्रैक शीट में फैट और एसएनएफ की मात्रा बढ़ाने का आरोप लगाया गया था। इसकी जांच उप निदेशक डेयरी निदेशालय डीपी सिंह को सौंपी गई थी मगर उनकी जांच पर भी कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए शासन स्तर पर शिकायत की थी।
विज्ञापन


इसके बाद उप सचिव डेयरी विकास विभाग को इस मामले की जांच सौंपी गई। 29 दिसंबर 2023 को जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी। इसमें डीपी सिंह पर जांच में लापरवाही बरतने की शिकायत सही साबित हुई। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद 12 जनवरी 2024 को अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी ने निदेशक डेरी विकास विभाग को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: पहले गुम हुआ...फिर घायल हुआ, अब जान चली गई, खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान


इस मामले में उप निदेशक डीपी सिंह की ओर से की गई जांच के बाद शासन स्तर से भी उपसचिव ने इस मामले की जांच की थी। इसमें यह सामने आया कि उप निदेशक डीपी सिंह की ओर से की गई जांच में लापरवाही बरती गई है। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच के आदेश निदेशक को दिए गए हैं। साथ ही दुग्ध संघ शिकारपुर के डेयरी इंचार्ज राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है।  -सुरेश चंद्र जोशी, अपर सचिव
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed