फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Oh my god, I love you like this...

Nainital News: ओ भिना कसकै जानू द्वारहाटा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Oh my god, I love you like this...
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में पांच दिवसीय हरेला पर्व के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। महिपाल मेहता ने गोरखा चेली भागुली... और कस बढ़ई कुनई पंडित, ज्यू कस करौ छ ब्या आदि गानों से धमाल मचाया। रुचि आर्या ने शेरदा को होटल... और ओ भिना कसकै जानू द्वारहाटा.. गाकर वाहवाही लूटी। रविवार शाम चार बजे हीरानगर स्थित आयोजन स्थल पर प्रतियोगिताएं हुईं। लोकगीत सीनियर वर्ग में दिव्यांशी गुंसाई, श्रेष्ठ खनी व अनुष्का थुवाल क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। बालिकाओं की कुर्सी दौड़ के जूनियर वर्ग में भूमिका जोशी, ललिता बड़सीलिया व गुंजन लमगड़िया और सीनियर वर्ग में वंशिका रावत, आरती आर्य व तेजस्वी भोजक क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। बालक वर्ग जूनियर वर्ग में धनंजय बिष्ट, तन्नू पाल व प्रिंस वर्मा और सीनियर वर्ग में शर्वच्च जोशी, भव्यांश व मलय जोशी क्रमश: टॉप थ्री में रहे। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग परिवार समेत मेला देखने पहुंचे और देर शाम तक मेला स्थल पर डटे रहे। लोगों ने मंच परिसर में लगे स्टॉलों से खरीदारी भी की।वहां अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल, संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, सचिव देवेंद्र तोलिया, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनौली, चंद्रशेखर परगई, भुवन चंद्र तिवारी, भुवन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed