फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Officials took oath, there will be ban on drugs in Utthan Manch

Nainital News: पदाधिकारियों ने ली शपथ, उत्थान मंच में नशे पर रहेगा प्रतिबंध

Sun, 07 May 2023 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 07 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Officials took oath, there will be ban on drugs in Utthan Manch
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच पदाधिकारियों और सदस्यों ने हीरानगर स्थित परिसर में हुए सादे समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

संस्थापक अध्यक्ष बलवंत सिंह चुफाल ने पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाते हुए संस्था के मूल उद्देश्यों से नहीं भटकने की अपील की। कहा कि मंच का उद्देश्य कुमाऊं की संस्कृति को बढ़ाना है। उन्होंने एकजुटता के साथ उत्थान मंच को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। तय हुआ कि उत्थान मंच में शराब और किसी भी प्रकार के नशे के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शपथ लेने वालों में उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, महासचिव यूसी जोशी, सचिव देवेंद्र सिंह तोलिया, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनौली, आयव्यय निरीक्षक कैलाश जोशी, संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर, कार्यकारणी सदस्य कमल जोशी, धर्म सिंह बिष्ट, यसपाल टम्टा, ऋतिक आर्या, शोभा बिष्ट, पुष्पा संभल, ललित प्रसाद, चंद्र शेखर आदि शामिल रहे। यहां संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, यूकेडी नेता भुवन जोशी, मधु सांगुड़ी, राज्य आंदोलनकारी बृजमोहन सिजवाली, दिनेश सांगुड़ी, चंपा चिलवाल, पार्षद राधा आर्या, विनोद कुमार, पूरन भंडारी, प्रकाश चंद, संजय शेखर, चंपा त्रिपाठी, नितेश मेवाड़ी, रंगकर्मी भुवन जोशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed