फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Officers closed restaurants at night

रात में अधिकारियों ने बंद कराए रेस्टोरेंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Officers closed restaurants at night
हल्द्वानी। रात्रि कर्फ्यू लागू होने के बाद भी रेस्टोरेंट मालिक गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। देर रात तक प्रतिष्ठान खोल रहे हैं। शुक्रवार रात साढ़े दस बजे के बाद भी तिकोनिया से लेकर जजी के सामने तक और वर्कशाप लाइन में खुले हुए थे और लोगों को खाना परोस रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक राय, कार्यवाहक सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने छापा मारा तो रेस्टोरेंट के बाहर खड़े लोग अपने चारपहिया वाहन और दोपहिया वाहन लेकर निकल गए। दोनों अधिकारियों ने रेस्टोरेंट स्वामियों को जमकर फटकारा और मास्क न लगाने पर आड़े हाथों लिया। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि शनिवार से अगर रेस्टोरेंट खुले मिल जाएं तो इनको तत्काल सील कर दें। रोडवेज के आसपास की दुकानें पुलिस ने बंद कराईं। लाउडस्पीकर से प्रचार किया कि दुकानें बंद कर लें और रात्रि कर्फ्यू का शत प्रतिशत अनुपालन करें।
विज्ञापन

स्थान = तिकोनिया
समय = रात्रि के 10 बजकर 41 मिनट
तिकोनिया के पास दो रेस्टोरेंट खुले थे। एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को देखकर रेस्टोरेंट स्वामी बहाने बनाने लगे कि रेस्टोरेंट में काम करने वालों के लिए खाना पैक हो रहा है। वहां खड़ी महिलाओं ने दोनों अधिकारियों को सारी बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान = जजी के सामने
समय = रात्रि 10 बजकर 50 मिनट
जजी के सामने एक रेस्टोरेंट में खाना बन रहा था। एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी देखते दो-तीन कर्मी भाग खड़े हुए और लाइटें बंद कर दीं। अधिकारियों ने अपने सामने ही रेस्टोरेंट बंद करवाया।

स्थान = वर्कशॉप लाइन
समय = रात 10 बजकर 58 मिनट
तिकोनिया के पास वर्कशॉप लाइन में एक रेस्टोरेंट खुला था। लोग दोपहिया वाहन लिए खड़े थे। अधिकारियों की गाड़ी रुकते ही भाग खड़े हुए।
ई रिक्शा वाले को सिपाहियों ने पीट दिया
हल्द्वानी। तिकोनिया के पास ई रिक्शा चालक को दो सिपाहियों ने रोक लिया और उसको पीट दिया। ई रिक्शा चालक रोने लगा और कहा कि साहब मार क्यों रहे हैं। आप चाहे तो चालान कर दें या ई रिक्शा बंद कर दें मगर बिना किसी कारण के मारने का अधिकार नहीं है। सिपाहियों और ई रिक्शा चालक के बीच कुछ देर नोकझोंक हुई।
इनको नहीं रोका जाएगा
= किसी बीमारी से ग्रस्त मरीज अगर कहीं इलाज के लिए जा रहा है।
= किसी विवाह समारोह में आए हैं और रात्रि कर्फ्यू के दौरान पहुंच रहे हैं तो विवाह समारोह का कार्ड दिखाना होगा।
= रात्रि कर्फ्यू के दौरान अगर आ रहे हैं तो सीधे गंतव्य के लिए ही जाना होगा। कहीं रुकने पर आगे नहीं जाने दिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed