{"_id":"5d49da2a8ebc3e6cd05ac491","slug":"officer-absent-in-lalkuan-lalkuan-news-hld351955737","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुआं में फरियादी आए अधिकारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुआं में फरियादी आए अधिकारी नदारद
विज्ञापन
लालकुआं में तहसील दिवस पर जन समस्याएं सुनते विधायक दुम्का।
- फोटो : LALKUAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं में फरियादी आए अधिकारी नदारद
तहसील दिवस में सामने आईं अव्यवस्थाएं
माई सिटी रिपोर्टर
लालकुआं (नैनीताल)। तहसील दिवस पर विधायक नवीन दुम्का ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान कुल 30 शिकायतें दर्ज की गई, लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के तहसील दिवस में मौजूद नहीं होने से समस्याओं का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिए। अस्वस्थ रहने के चलते तहसीलदार भी मौजूद नहीं थे। अज्ञात कारणों के चलते एसडीएम भी नहीं पहुंचे। इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन चौहान, इंदर सिंह बिष्ट, भाजयुमो अध्यक्ष बॉबी संभल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल आदि मौजूद थे।
---------
फोटो 06एलकेयूपीटी 2, लालकुआं में तहसील दिवस में समस्याओं से क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराते क्षेत्रवासी।
रामनगर में सिर्फ एक समस्या का मौके पर निस्तारण
रामनगर/कालाढूंगी (नैनीताल)। ब्लॉक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 55 समस्याएं आईं। इस दौरान केवल एक का ही मौके पर निस्तारण हुआ। बाकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। हालांकि तहसील दिवस में किन्हीं कारणों से एडीएम शामिल नहीं हो पाए। तहसील दिवस पर बिजली, परिवहन, पानी, सड़क, चिकित्सा, सिंचाई, पुलिस संबंधित समस्याएं आईं। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, एसडीएम हर गिरी, तहसीलदार पूनम पंत, ज्येष्ठ प्रमुख आनंद रावत आदि थे। कालाढूंगी तहसील में तहसीलदार गोपाल राम आर्या के आयोजित तहसील दिवस में मेहमूद हसन बंजारा के नेतृत्व में तस्लीम कुरैशी, जाकिर हुसैन, बब्बू, मुन्ना कुरैशी आदि ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने एवं उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन जोशी के नेतृत्व में केके जोशी, जगत सिंह बिष्ट, पूरन सिंह मेहरा, गोविंद बिष्ट, हरीश राम आदि ने स्थायी एसडीएम नियुक्त करने की मांग की। तहसील दिवस में दर्जन भर शिकायतें दर्ज की गईं। तहसीलदार आर्या ने संबंधित अधिकारियों को समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्ति अधिकारी जीसी जोशी, उपशिक्षा अधिकारी अमित चंद, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली, भूपाल बोरा, ब्लॉक से डीएन कांडपाल, बाल विकास अधिकारी भाग्यवंती पांडे, एडीओ बबली त्रिपाठी, प्रकाश चंद्र कांडपाल, जीएस बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
फोटो संख्या 06आरएनआर05पी - रामनगर तहसील दिवस में जनता की समस्याएं सुनते एसडीएम। अमर उजाला
------------
फोटो
इंद्रानगर के फरियादियों की भीड़
हल्द्वानी। तहसील दिवस में इंद्रानगर क्षेत्र के फरियादियों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने तहसीलदार पीआर आर्या को ज्ञापन देकर समस्याओं को हल कराने की मांग की। आदर्शनगर निवासी जितेंद्र रौतेला ने रकसिया नाले से अतिक्रमण हटवाने, बिठौरिया निवासी शंभू दत्त कपिल ने विद्युत मीटर सही कराने, भगवानपुर बिचला निवासी मोहन राम ने सस्ता राशन दिलाने, इंदिरानगर निवासी शाहीन ने अवैध निर्माण पर रोक लगाने, रिफाकत ने विद्युत बिल कम कराने, कनीज बानो, आजमा, कुबरा, फरसीन, नफीसा बानो ने विधवा पेंशन व पारिवारिक सुरक्षा लाभ दिलाने, चंदा बी ने वृद्धावस्था की रुकी हुई पेंशन दिलाने, चमन आरा ने पेंशन दिलाने, सिमरन ने वेंकट हाल के पीछे गली में सफाई कराने, अबरार ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने स्ट्रीट लाइट लगवाने, बीपीएल व अंत्योदय कार्ड दिलाने, जीआईसी में ट्यूबवेल लगवाने, परवीन ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, कमर जहां ने राशन कार्ड बनवाने, रईशा ने पारिवारिक सुरक्षा लाभ दिलाने, राजेंद्र नगर निवासी हेमंत साहू ने डाक्टरों की कमी दूर करने, नाला कवर कराने और बीपीएल कार्ड दिलाने की मांग की। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी (शहर) डा. रेनू मर्तोलिया, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक ध्रुव चंद्र सिंह रौतेला, सहायक प्रबंधक राकेश वर्मा, हरीश चंद्र गोस्वामी, कर निरीक्षक पूजा, मनोज पांडे, चंद्र पाल सिंह आदि थे।