{"_id":"59481d5d4f1c1bda338b46a2","slug":"occupation-of-the-city-on-the-sidewalk-how-to-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शहर के फुटपाथ पर हो गए कब्जेे, कैसे चलेंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शहर के फुटपाथ पर हो गए कब्जेे, कैसे चलेंगे’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति फुटपाथ पर अतिक्रमण, चोरी की बढ़ती घटनाएं और स्मैक के कारोबार से चिंतित हैं। सोमवार को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के साथ बैठक में समिति ने इस मुद्दों को प्रमुखता से रखा और समस्याओं के निदान की गुहार लगाई। एसएसपी ने वरिष्ठ नागरिकों को भरोसा दिया कि इन मुद्दों पर विशेष रूप से ध्यान देकर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
बहुउद्देश्यीय भवन में हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला ने कहा कि सड़क किनारे बनाए गए फुटपाथ पर कब्जा होने से परेशानी हो ही है। यातायात की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण सिंधी चौराहे से लेकर रोडवेज तक अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। यही स्थिति बाजार क्षेत्र की है वहां भी लोडिंग वाहनों के आवागमन के कारण पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
महामंत्री भुवन भास्कर पांडे और उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने चोरियों की बढ़ती समस्या का मामला उठाते हुए कहा कि पुलिस की गश्त बढ़ाकर चोरों की धरपकड़ की जाए। सदस्यों ने यह भी कहा कि स्मैक का धंधा करने वाले तस्कर स्कूलों के आसपास युवाओं को इसकी लत लगाकर उन्हें बर्बाद कर रहे हैं, स्मैक के तस्करों पर सख्ती से कार्रवाई हो।
विज्ञापन
रामपुर रोड पर एसटीएच के पास जाम, बाजार में अनाधिकृत ठेलों, रेड़ी की समस्या पर प्रमुखता से उठी। बैठक में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ डीसी ढोढिंयाल, समिति के देवेंद्र सिंह कोटलिया, मोहन सिंह जंतवाल, दयाकिशन बल्यूटिया, विजय कुमार, प्रभा जोशी, लक्ष्मण वीर, केदार सिंह रावत, सीएम पांडे, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।