फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Objection against outgoing Zila Panchayat president rejected

Nainital News: निवर्तमान जिपं अध्यक्ष के खिलाफ आपत्ति खारिज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Objection against outgoing Zila Panchayat president rejected

विज्ञापन
नैनीताल। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया के नामांकन खिलाफ आपत्ति जांच के बाद खारिज कर दी गई। उनका नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाया गया है। इसी तरह भवाली के प्रत्याशी के खिलाफ आपत्ति का निस्तारण हो गया, उनका पर्चा भी जांच में वैध पाया गया है। बुधवार को जांच के अंतिम दिन सात नामांकन पत्रों की जांच हुई। 27 सीटों पर दाखिल 141 नामांकन में से 140 वैध पाए गए हैं। रामगढ़ की दाड़िमा सीट से एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया गया है।इधर, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया के नामांकन पर डॉ. छवि कांडपाल और उमा निगल्टिया ने आपत्ति जताई थी। उनके खिलाफ शिकायत में कहा गया था कि उनके नाम शहर और ग्रामीण क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल हैं। भवाली के प्रत्याशी बच्चीराम के खिलाफ शौचालय न होने की शिकायत थी। दोनों प्रत्याशियों के पर्चा खारिज करने की मांग की गई थी। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. धीरेश जोशी ने बताया कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार दोनों प्रत्याशियों से जवाब मांगा गया था। जांच में दोनों पर्चे वैध पाए गए हैं। रामगढ़ के दाड़िमा की प्रत्याशी भगवती का नामांकन पत्र खारिज किया गया है। उन्होंने नामांकन पत्र अपूर्ण भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed